एक्सप्लोरर

PAK vs UAE मैच में रिची रिचर्डसन बन सकते हैं मैच रेफरी, पीसीबी के बहिष्कार की अफवाहें खारिज

PAK vs UAE Asia Cup 2025: एशिया कप में आज पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला है, जीतने वाली टीम सुपर-4 में प्रवेश करेगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. इससे पहले मैच रेफरी को लेकर बड़ी खबर आई है.

एशिया कप के 17वें संस्करण (Asia Cup 2025) का 10वां मैच आज पाकिस्तान और यूएई के बीच है. हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग आईसीसी से की थी, जो मंगलवार को आधिकारिक रूप से खारिज हो चुकी है. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया ने ये भी खबर दी थी कि अगर मैच रेफरी को हटाया नहीं गया तो पीसीबी टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा. पीसीबी द्वारा एशिया कप का बहिष्कार करने की अटकलों को भी आधिकारिक सूत्रों ने खारिज किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी द्वारा मांग खारिज किए जाने के बाद एक और प्रस्ताव दिया था. पीसीबी नहीं चाहता कि आगे होने वाले उनके मैचों में एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी न हों. दरअसल भारतीय क्रिकेटर्स द्वारा हाथ नहीं मिलाने से हुई बेइज्जती का दोषी पाकिस्तान मैच रेफरी को मान रहा है.

रिची रिचर्डसन बन सकते हैं PAK vs UAE मैच में रेफरी

आज पाकिस्तान बनाम यूएई मैच में रिची रिचर्डसन मैच रेफरी की भूमिका निभा सकते हैं. टूर्नामेंट के लिए रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट दोनों को मैच रेफरी नियुक्त किया गया था. पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के मैचों से हटाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया. सूत्रों के अनुसार, पाइक्रॉफ्ट केवल गैर-पाकिस्तान मैचों में रेफरी होंगे.

बहिष्कार की अटकलों को किया खारिज

पाकिस्तानी मीडिया में चल रहा था कि अगर आईसीसी ने पीसीबी की मांग को नहीं माना तो पाकिस्तान टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा और यूएई के साथ मैच नहीं खेलेंगे. आईसीसी द्वारा मांग खारिज होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि अब पाकिस्तान क्या करेगा. इस बीच पीसीबी द्वारा एशिया कप का बहिष्कार करने की अटकलों को भी आधिकारिक सूत्रों ने खारिज किया है.

ग्रुप 'ए' से 2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी. भारत की जगह पक्की हो गई है, जबकि दूसरी टीम वो होगी जो आज का मैच (PAK vs UAE) जीतेगी. पाकिस्तान ने पहले मैच में ओमान को हराया था और दूसरे मैच में भारत से हार गई थी. यूएई का पहला मैच भारत से था, जिसे हारने के बाद टीम ने दूसरे मैच में ओमान को हराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget