एक्सप्लोरर

PAK vs SA 2nd Test: फहीम अशरफ और हसन अली ने पाकिस्तान को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया, जानें कैसा रहा दूसरा दिन

दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी पाकिस्तान से 166 रन पीछे है. सीरीज ड्रॉ कराने के लिये दक्षिण अफ्रीका को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

PAK vs SA 2nd Test: फहीम अशरफ की लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान के शुक्रवार को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 272 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम चरमरा दिया, जिससे स्टंप तक उसका स्कोर चार विकेट पर 106 रन था. दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी पाकिस्तान से 166 रन पीछे है. सीरीज ड्रॉ कराने के लिये दक्षिण अफ्रीका को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (29 रन देकर दो विकेट) ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट और अशरफ ने फाफ डु प्लेसिस (17) का विकेट झटककर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटके दिये. हसन ने चाय ब्रेक से पहले अंतिम ओवर में डीन एल्गर (15 रन) को और फिर रासी वान डर डुसेन को अगली गेंद पर बोल्ड किया.

पिछले हफ्ते कराची में 34 साल की उम्र में डेब्यू टेस्ट में सात विकेट चटकाने वाले बायें हाथ के स्पिनर नौमान अली (19 रन देकर एक विकेट) ने ऐडन मार्कराम (32) के रूप में अहम विकेट लिया. स्टंप तक तेम्बा बावुमा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं कप्तान क्विंटन डिकॉक ने यासिर शाह पर लगातार तीन बाउंड्री लगायी, वह 11 गेंद में 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं.

इससे पहले एनरिक नोर्ट्जे ने 56 रन देकर पांच विकेट हासिल किये, जिससे पाकिस्तानी टीम चाय सत्र से आधा घंटा पहले सिमट गयी. पाकिस्तान के निचले क्रम में फहीम अशरफ ने नाबाद 78 रन (12 चौके) बनाये और वह टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. इसके बाद नोर्ट्जे ने दूसरे दिन दूसरे सत्र में पाकिस्तानी पारी खत्म कर दी.

नोर्ट्जे ने अपने 10वें टेस्ट मैच में तीसरी बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया. उन्होंने पहले सत्र में दो विकेट चटकाये, जिसमें बाबर आजम को दिन की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान ने सुबह तीन विकेट पर 145 रन से खेलना शुरू किया. बाबर अपने कल के 77 रन में एक भी रन नहीं जोड़ पाये. हालांकि उन्होंने गुरूवार को पहले दिन फवाद आलम के साथ पाकिस्तानी पारी को तीन विकेट से 22 रन के स्कोर से उबरने में मदद की.

वहीं फवाद आलम (45) को तेम्बा बावुमा ने सीधा थ्रो फेंककर रन आउट किया. अशरफ ने फिर रन जुटाने की जिम्मेदारी संभालते हुए मोहम्मद रिजवान (18) के साथ 41 रन की भागीदारी निभायी. अशरफ ने 97 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने अपने आठवें टेस्ट में चौथा अर्धशतक बनाया.

गौरतलब है कि पाकिस्तान दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है. उसने कराची में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था. ऐसे में अगर यह टेस्ट ड्रॉ भी होता है, तो पाकिस्तान सीरीज अपने नाम कर लेगा.

यह भी पढ़ें- 

IPL Auction 2021: नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget