एक्सप्लोरर

Fact Check: पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम का कनेक्शन! सेना की ओर से जारी स्केच के फैक्ट चेक ने चौंकाया

Pakistan cricketer Babar Azam Photo: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक फोटो का कनेक्शन पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम के साथ बताया जा रहा है.

Pakistani Cricketer Babar Azam Connection: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसके साथ ही भारतीय सेना ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं. इन स्केच को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चर्चा में हैं. इन स्केच में नजर आ रही एक आतंकवादी की फोटो को लोग पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की तस्वीर से मेल करवा रहे हैं, जिसका फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

क्या है इस खबर का सच?

फैक्ट चेकिंग वेबसाइट Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 23 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के संदिग्धों का स्केच था. इस तस्वीर को लोगों ने पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम के जैसा बताया. हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरल फोटो को एडिट किया गया है. सेना की ओर से जारी किया गया फोटो बिल्कुल भी बाबर आजम के फोटो की तरह नजर नहीं आता.

फैक्ट चेक के जरिए ये पता चलता है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम का पहलगाम आतंकी हमले से कोई कनेक्शन नहीं है. सेना की तरफ से जारी आतंकवादी की फोटो पाकिस्तानी खिलाड़ी से मेल नहीं खाती.

पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी हमले में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग की है. विराट कोहली ने भी इस हमले को कायरतापूर्ण बताया है. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी इस घटना पर शोक जताया. मोहम्मद सिराज ने भी अपने पोस्ट में लिखा कि 'कोई कारण, कोई विश्वास, कोई विचारधारा कभी भी इस तरह के राक्षसी कृत्य को सही नहीं ठहरा सकती. ये कैसी लड़ाई है. जहां इंसान की जान की कोई कीमत ही नहीं'.

यह भी पढ़ें

'लेफ्टिनेंट' एमएस धोनी पर जमकर बरसे फैंस, पहलगाम हमले पर लोगों ने खूब लताड़ा; बोले - फौजी होकर भी...

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget