एक्सप्लोरर

विश्वकप में भारत के खिलाफ कमेंट करने पर नपे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली

विश्वकप में अनर्गल कमेंट करने पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट बासित अली पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कार्यवाही की है.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम पर कमेंट करने वाले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कार्रवाई की है. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक पीसीबी ने बासित अली को साफ कर दिया है कि आगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में उनकी आवश्यकता नहीं है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने मुंबई मिरर से बीते दिन बात करते हुए कहा कि ''हमने उनसे विश्वकप के दौरान इस तरह के निराधार कमेंट पर बात की है. वो पीसीबी के कर्मचारी नहीं हैं और हमने उनके सामने अपना पक्ष साफ कर दिया है.''

आपको बता दें कि 48 वर्षीय बासित अली पाकिस्तान की जूनियर सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन भी थे. जिसके साथ वो कराची में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पार्ट टाइम कोचिंग भी दे रहे थे.

विश्वकप के दौरान एक वक्त ऐसा था जब पाकिस्तान मैचों में भारत की जीत उम्मीद लगाए बैठा था. ऐसे वक्त पर बासित अली ने एक कमेंट करके कहा था कि ''भारत ने अब तक सिर्फ पांच मुकाबले खेले हैं और वो कभी नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान क्वालीफाई कर जाए. भारत के बचे हुए मैच श्रीलंका और बांग्लादेश से हैं और सभी ने देखा कि उसने अफगानिस्तान के खिलाफ किस तरह से मैच खेला. वो इस तरह से खेले जैसे वो हारने के लिए खेल रहे हों. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें क्या हो गया था? ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ क्या किया? वॉर्नर साहब यही थे ना.''

इस पूरे मामले में जब मुंबई मिरर ने बासिल अली से बात की तो उन्होंने सपष्ट कर दिया कि उन्हें पीसीबी की तरफ से अभी कोई नोटिस नहीं मिला है. लेकिन अगर कोई बात होती है तो वो आगे बताएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
LIVE: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget