एक्सप्लोरर

IPL पर PCB ने दिखाए तेवर, कहा- एशिया कप के कार्यक्रम में बदलाव मंजूर नहीं

कोरोनावायरस के कारण IPL को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. वहीं एशिया कप इस साल सितंबर में होना है, जिसका आयोजन दुबई में किया जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग कराने के लिये एशिया कप के कार्यक्रम में किसी तरह के बदलाव पर पीसीबी ऐतराज जतायेगा. खान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू होने की स्थिति में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट यूएई में सितंबर में ही होगा. पाकिस्तान लगातार आईपीएल के लिए एशिया कप में बदलाव की अकटलों को खारिज करता आ रहा है. वसीम खान ने पाकिस्तानी समाचार चैनल जीटीवी से कहा, ‘‘हमारा रुख एकदम साफ है. एशिया कप सितंबर में होना है और सिर्फ सेहत से जुड़े मसले के कारण ही इसमें कोई बदलाव हो सकता है. आईपीएल के लिये इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया तो वह हमें मंजूर नहीं होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैने सुना है कि एशिया कप नवंबर-दिसंबर में कराने पर बात हो रही है जो हमारे लिये मुमकिन नहीं है. यदि आप एशिया कप में बदलाव करते हैं तो यह एक सदस्य देश के लिये रास्ता बनाने की कवायद है जो सही नहीं है और हम इसका समर्थन नहीं करेंगे.’’ खान ने कहा कि जिम्बाब्वे की टीम उस समय पाकिस्तान दौरे पर होगी और फिर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड जाना है.

पाकिस्तान में होना था एशिया कप

एशिया कप की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के पास है. सितंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन असल में पाकिस्तान में ही होना था, लेकिन बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था. इसके बाद इसे दुबई में आयोजित करने पर सहमति बनी थी. कोरोना महामारी के कारण आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि साल के आखिर में हालात सुधरने पर इसका आयोजन हो सकता है. वसीम खान ने कहा कि गुरूवार को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की कांफ्रेंस कॉल पर हुई बैठक में बीसीसीआई प्रतिनिधि ने आईपीएल विंडो का मसला नहीं उठाया. ये भी पढ़ें

Happy Birthday Sachin: BCCI ने पोस्ट किया यादगार वीडियो, दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget