एक्सप्लोरर

Happy Birthday Sachin: BCCI ने पोस्ट किया यादगार वीडियो, दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी दी शुभकामनाएं

सचिन तेंदुलकर ने कोरोनावायरस से लड़ रहे डॉक्टरों, मेडिकलकर्मियों, पुलिसकर्मियों के सम्मान में अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है.

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक और कई रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखने वाले सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है. अपनी जिंदगी के आधे से ज्यादा वक्त रन और रिकॉर्ड बनाने में गुजारने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन आज 47 साल के हो गए हैं. सचिन के जन्मदिन पर उनके फैंस समेत भारतीय टीम के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने शुभकामनाएं दीं और चैंपियन बल्लेबाज को सलाम किया. हालांकि कोरोनावायरस के इस माहौल में सचिन ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, लेकिन इससे उनके फैंस का जज्बा कम नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर वो सचिन से जुड़ी बेहतरीन तस्वीर, कमाल के आंकड़ों के साथ अलग-अलग अंदाज में अपने सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव, शानदार कवर ड्राइव, चालाकी भरे अपर कट और मजबूत हुक शॉट से सचिन ने क्रिकेट एक्सपर्ट्स की वाहवाही और फैंस का प्यार लूटा. मैदान पर सचिन के कमाल और उनको लेकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का इतना प्यार ही कारण है कि रिटायरमेंट के 6 साल से भी ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी उनके जन्मदिन पर क्रिकेट फैंस के लिए जश्न का मौका रहता है.

BCCI ने पोस्ट किया शतक का वीडियो

बीसीसीआई, आईसीसी से लेकर भारतीय कोच रवि शास्त्री और सचिन के साथ क्रिकेट खेल चुके कई भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. बीसीसीआई ने 11 साल पहले लगाए सचिन के एक शतक का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया. ये वीडियो चेन्नई टेस्ट का है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 387 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सचिन ने नाबाद 103 रन बनाए थे. वहीं आईसीसी ने सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं ट्वीट किया और एक थ्रेड शुरू किया, जिसमें वो फैंस से सचिन की सर्वश्रेष्ठ पारी पर वोट करवा रहा है-

साथी खिलाड़ियों ने भी कहा- Happy Birthday Sachin

बीसीसीआई अध्यक्ष और लंबे समय तक सचिन के साथ सफल ओपनिंग पार्टनरशिप निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी सचिन को शुभकामनाएं दीं. इनके अलावा भारतीय स्पिनर आर अश्विन, कोच रवि शास्त्री, पूर्व ओपनर गौतम गंभीर समेत कई खिलाड़ियों ने भी सचिन को शुभकामनाएं दीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
इंग्लैंड ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget