एक्सप्लोरर

आज खेला जाएगा एशिया कप का फाइनल मुकाबला, भारत और पाकिस्तान में होगी भिड़ंत; कौन बनेगा चैंपियन?

Emerging Asia Cup 2023: आज भारत और पाकिस्तान के बीच 2023 इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

IND A vs Pakistan A, Emerging Asia Cup 2023 Final: क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. क्रिकेट के फैंस बेसब्री से एशिया कप के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. 2 सितंबर को 2023 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है. लेकिन इससे पहले भी फैंस को भारत-पाक के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. 

दरअसल, आज 2023 इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों ने प्रवेश किया है. पाकिस्तान की टीम जहां श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात दी थी.  

2023 इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए की टीमों ने प्रवेश किया है. दोनों टीमों ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की. अब दोनों टीमें आज यानी 23 जुलाई को खिताबी मैच खेलेंगी. यह मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. 

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान-ए ने श्रीलंका-ए को हराया

2023 इमर्जिंग एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान-ए की टीम ने आसानी से जीत दर्ज की. पाकिस्तान-ए ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 322 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 45.4 ओवर में सिर्फ 262 रन ही बना सकी. पाकिस्तान-ए के लिए उमैर यूसुफ ने 88 और कप्तान मोहम्मद हारिस ने 52 रनों की पारी खेली. वहीं श्रीलंका-ए के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए. 

दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया-ए ने बांग्लादेश-ए को हराया

2023 इमर्जिंग एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लो स्कोरिंग रहा. इंडिया-ए की टीम पहले खेलने के बाद 49.1 ओवर में सिर्फ 211 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद बांग्लादेश-ए की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 70 रन बना लिए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और अंत में 51 रनों से मैच जीत लिया. इंडिया-ए के लिए निशांत संधू ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. 

ये भी पढ़ें...

Watch: अंपायर के फैसले से नाखुश हरमनप्रीत कौर ने स्टंप पर मारा बल्ला! तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget