एक्सप्लोरर

PAK vs SA: चेन्नई में पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका की टक्कर, बदला हुआ रहेगा पिच का मिजाज; वेदर अपडेट्स भी जानें

PAK vs SA, WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज (27 अक्टूबर) पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत है. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. आज यहां बारिश के भी आसार हैं.

PAK vs SA Pitch Report: वर्ल्ड कप 2023 में आज (27 अक्टूबर) पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होगी. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आमतौर पर यहां की पिच स्पिन फ्रेंडली होती है लेकिन आज के मैच में यहां विकेट का मिजाज थोड़ा बदला हुआ रह सकता है.

दरअसल, आज का मैच चेपॉक की उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां 13 अक्टूबर को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी. इस मैच में तेज गेंदबाज हावी रहे थे. यह पिच चेपॉक की अन्य पिचों के मुकाबले थोड़ी तेज है और यहां मूवमेंट भी मिलता है. ऐसे में आज के मैच में पाकिस्तानी और प्रोटियाज तेज गेंदबाज यहां कहर बरपा सकते हैं. हालांकि इस पिच पर स्पिनर्स के लिए भी बहुत कुछ मौके होंगे.

वैसे, चेन्नई की पिच पर हमेशा से ही स्पिनर्स हावी रहे हैं. यहां पिछले मुकाबले में अफगान स्पिनर्स ने पाक बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. वर्ल्ड कप 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में भी टीम इंडिया की स्पिन तिकड़ी यहां जमकर चली थी. हालांकि यह दोनों मुकाबले चेपॉक की दूसरी पिच पर खेले गए थे.

चेज़ करना रहा है आसान
वर्ल्ड कप 2023 में चेन्नई के इस चेपॉक स्टेडियम में अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें तीन मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. आज के मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम यहां चेज़ करना पसंद करेगी.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
चेन्नई में आज हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि यह बारिश बेहद कम समय के लिए हो सकती है. यानी मैच में ज्यादा बाधा नहीं पहुंचने वाली है.

चेपॉक में बल्लेबाजी आसान नहीं
चेपॉक में अब तक खेले गए कुल 27 वनडे मैचों में 5 बार ही ऐसा हुआ है, जब कोई टीम 300 का आंकड़ा छू सकी है. जबकि 12 बार यहां टीमें 200 रन के पहले ही ऑलआउट हुई हैं. यानी यहां भारत के अन्य मैदानों के मुकाबले रन बनाना इतना आसान काम नहीं है. यहां सर्वोच्च टीम स्कोर 337/7 रहा है. वहीं, न्यूनतम स्कोर 69 रहा है.

यह भी पढ़ें...

SA vs PAK: क्या फखर जमान की होगी वापसी? जानें प्रोटियाज के खिलाफ आज कितनी बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget