एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन ने लगाया दोहरा शतक, न्यूजीलैंड को 362 रन की बढ़त

पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे दो टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. इस टेस्ट मैच में विलियमसन ने 238 रन बनाये, जिसके कारण न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 659 रन पर समाप्त घोषित कर दी है. वहीं न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 362 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है.

क्राइस्टचर्चः कप्तान केन विलियमसन के चौथे दोहरे शतक और हेनरी निकोल्स और डेरेल मिचेल की उम्दा पारियों से न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 659 रन पर समाप्त घोषित करके पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 362 रन की मजबूत बढ़त हासिल की.

विलियमसन ने लगाया दोहरा शतक

इस टेस्ट मैच में विलियमसन ने 238 रन बनाये जिसके लिये उन्होंने 364 गेंदें खेली जिस दौरान उन्होंने 28 चौके लगाये. उन्होंने हेनरी निकोल्स (157) के साथ चौथे विकेट के लिये 369 रन जोड़े जो न्यूजीलैंड की तरफ से नया रिकार्ड है. यह न्यूजीलैंड के लिये किसी भी विकेट के लिये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.

मिचेल ने जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक

मोहम्मद अब्बास ने निकोल्स को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी, जिसके बाद विलियमसन ने डेरेल मिचेल (नाबाद 102) के साथ छठे विकेट के लिये 133 रन जोड़े. विलियमसन की पारी का अंत टी ब्रेक से ठीक पहले हुआ जब फहीम अशरफ की गेंद पर शान मसूद को कैच दे दिया. निकोल्स ने अपनी पारी में 291 गेंदें खेली और 18 चौके और एक छक्का लगाया.

मिचेल ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पारी समाप्त घोषित कर दी. मिचेल ने काइल जेमीसन (नाबाद 30) के साथ 74 रन की अटूट साझेदारी की. मिचेल की 112 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं.

मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने सुबह तीन विकेट पर 286 रन से आगे खेलना शुरू किया. तब वह पाकिस्तान के पहली पारी के 297 रन से केवल 11 रन दूर था. विलियमसन ने मंगलवार को ही अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा कर दिया था. उन्होंने 112 रन और निकोल्स ने पिंडली की चोट के बावजूद 89 रन से पारी आगे बढ़ायी.

निकोल्स ने 212 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया. दूसरे दिन दो जीवनदान पाने वाले निकोल्स को तीसरे दिन भी पाकिस्तान के फिल्डरों ने दो मौके दिये. अजहर अली और नसीम शाह ने उनके कैच छोड़े. विलियमसन ने 123वें रन पर पहुंचते ही टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किये. वह रोस टेलर (7,379) और स्टीफन फ्लेमिंग (7,172) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं.

इसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से चौथे विकेट की साझेदारी का नया रिकार्ड बनाया. इससे पहले का रिकार्ड टेलर और जेसी राइडर के नाम पर था जो उन्होंने 2009 में भारत के खिलाफ नेपियर में बनाया था. न्यूजीलैंड दो मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है.

इसे भी पढ़ेंः यूजर ने धोनी को लेकर शोएब अख्तर से पूछा ये सवाल, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया ये दिलचस्प जवाब

IND vs AUS: चोटिल होने के बाद टेस्ट टीम से बाहर हुए केएल राहुल, ठीक होने में लग सकता है तीन हफ्तों का वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget