एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: वॉर्नर, लाबुशाने का शतक, दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी

इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाने वाले वार्नर 166 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि लाबुशाने 126 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 294 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. ये मैच डे नाइट टेस्ट और पिंक गेंद से खेला जा रहा है. यहां मैच में जहां पहले बारिश ने खलल डाली तो वहीं इसके बाद ओपनर डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशाने ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. डेविड वॉर्नर का साथ जो बर्न्स ज्यादा देर तक नहीं दे पाए और शुरूआत में ही वो 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद मैदान पर वो जोड़ी थी जिसने पहले टेस्ट में धमाकेदार पारी खेली थी. वॉर्नर और लाबुशाने ने एक बार फिर पाकिस्तानी गेंदबाजों को अपनी बल्लेबाजी के दम पर बैकफुट पर ढेकल दिया. दोनों ने काफी तेजी से खेलते हुए कई शॉट्स लगाए और दूसरे टेस्ट का दिन खत्म होने तक टीम ने 1 विकेट खोकर 302 रन बना लिए. पहले दिन का यहां खेल खत्म हो चुका है और टीम ने 73 ओवरों में ही 300 रन बना लिए. इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाने वाले वार्नर 166 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि लाबुशाने 126 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 294 रनों की साझेदारी हो चुकी है. यह ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक दूसरे विकेट के लिए पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है. इन दोनों से आगे डब्ल्यू लॉरी और इयान चैपल की जोड़ी है जिसने दूसरे विकेट के लिए 298 रन बनाए थे. ए. मौरिस और डॉन ब्रेडमैन 301 और फिर वार्न-उस्मान ख्वाजा 302 के नाम हैं. पूरी संभावनाएं हैं कि वार्नर और लाबुशाने इन सभी को पीछे छोड़ देंगे. साथ ही यह दिन-रात प्रारूप टेस्ट मैच में किसी भी विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शाहीन शाह अफरीदी ने जोए बर्न्‍स (4) को आठ के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद इन दोनों ने कोई और विकेट गिरने नहीं दिया और पाकिस्तानी गेंदबाजों को काफी परेशान किया. वार्नर ने अभी तक अपनी पारी में 228 गेंदों का सामना किया है और 19 चौके मारे हैं जबकि लाबुशाने ने 205 गेंदें खेली हैं और 17 चौके लगाए हैं. वार्नर के करियर का यह 23वां शतक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget