एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: अब्बास की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही पाकिस्तान ने इससे पहले अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी

तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के रिकॉर्ड दस विकेट के कारनामे से पाकिस्तान ने दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 373 रन के विशाल अंतर से हरा दिया. रनों के लिहाज से पाकिस्तान की ये सबसे बड़ी जीत है और इसके साथ ही उसने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की.

अब्बास ने दूसरी पारी में 62 रन देकर पांच विकेट लिए और इस तरह से उन्होंने मैच में 95 रन देकर दस विकेट हासिल किए, जो यूईए में किसी भी तेज गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. उन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया. आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के पास उनकी सटीक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था और उसकी टीम 538 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन लंच के कुछ देर बाद 164 रन पर ढेर हो गई.

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 282 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 145 रन पर समेट दिया था. पाकिस्तानी टीम ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 400 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी.

ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान के तेज और स्पिन आक्रमण का सामना नहीं कर पाया. उसकी तरफ से चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें मार्नस लाहबूशेन ने 43, ट्रेविस हेड ने 36, एरोन फिंच ने 31 और मिशेल स्टार्क ने 28 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से अब्बास के अलावा लेग स्पिनर यासिर शाह ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए.

पाकिस्तान की यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. संयोग से उसने चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया को इसी मैदान पर 356 रन से हराया था जो अब तक उसकी सबसे बड़ी जीत थी.

बादल छाये होने के कारण परिस्थितियां कुछ हद तक तेज गेंदबाजों के अनुकूल थी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अब्बास के सामने शुरू से बगलें झांकते हुए नजर आए.

अब्बास ने दिन के सातवें ओवर में ट्रेविस हेड को सरफराज अहमद की जगह विकेटकीपिंग कर रहे मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया. पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद सरदर्द के कारण मैदान पर नहीं उतर पाए. गुरुवार को मिशेल स्टार्क की उठती गेंद उनकी कनपटी पर लगी थी और उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया था.

हेड और एरोन फिंच ने दूसरे विकेट के लिये 61 रन जोड़े.

अब्बास ने इसके बाद मिशेल मार्श (पांच) और फिंच को एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को खाता भी नहीं खोलने दिया. इसके बाद लेग स्पिनर यासिर शाह ने स्टार्क और पीटर सिडल (तीन) को पवेलियन की राह दिखायी.

लंच के बाद अब्बास ने लाहबूशेन को विकेट के पीछे कराकर अपने करियर में पहली बार मैच में दस विकेट लेने का कारनामा किया. वह यूएई में एक टेस्ट मैच में दस विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बने. यासिर ने जान हालैंड को आउट करके जीत की औपचारिकता पूरी की.

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा घुटने के चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए.

इन दोनों टीमों के बीच दुबई में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ छूटा था. अब दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget