एक्सप्लोरर

Shoaib Akhtar’s YouTube Channel: भारत सरकार का बड़ा एक्शन, पहलगाम आतंकी हमले के बाद शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी इंडिया में ब्लॉक

Shoaib Akhtar’s YouTube Channel Blocked: सरकार ने शोएब अख्तर सहित कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत में ब्लॉक कर दिया है. इनमें कई पाकिस्तान मीडिया के चैनल भी शामिल हैं.

Shoaib Akhtar’s YouTube Channel Blocked: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है. अब सरकार ने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल सहित कई पाकिस्तानी चैनलों को भारत में ब्लॉक कर दिया है. इसमें पाकिस्तान मीडिया के भी यूट्यूब चैनल शामिल हैं.

जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान को हर क्षेत्र में घेरने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने ये एक्शन लिया है. पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर समेत पाकिस्तानी मीडिया के चैनलों पर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जाता है. यही कारण है कि सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है.

सरकार द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद शोएब अख्तर समेत सभी प्रतिबंधित यूट्यूब चैनलों को खोलने पर एक मैसेज लिखा आ रहा है. इसमें बताया गया है कि, "राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है."

पाकिस्तानी मीडिया के यूट्यूब चैनलों पर भी एक्शन

शोएब अख्तर, आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह जैसे पाकिस्तानी लोगों के आलावा भारत सरकार ने पाकिस्तान मीडिया के बड़े चैनलों को भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया है. इसमें Dawn News, Samma Tv, Ary News, Geo News, GNN, Bol News आदि के यूट्यूब चैनल शामिल हैं.

सरकारी सूत्र के हवाले से एएनआई ने बताया, "गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है."

पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से कनेक्शन

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 25 पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी. खबर है कि ये आतंकवादी द रेजिस्टेंस फाॅर्स से जुड़े हुए थे. इस संगठन को हाफिद सईद ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को फ़ैलाने के लिए गठित किया था. माना जाता है कि इन्हे पाकिस्तानी सेना का भी सपोर्ट मिलता है.

पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से कनेक्शन

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 25 पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी. द रेजिस्टेंस फाॅर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन भारत सरकार के पाकिस्तान पर एक्शन के बाद वह इससे मुकर गया था. इस संगठन को हाफिद सईद ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को फ़ैलाने के लिए गठित किया था. माना जाता है कि इन्हे पाकिस्तानी सेना का भी सपोर्ट मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget