एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ओकीफी पर अनुचित टिप्पणी के लिये लगा जुर्माना

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ओकीफी पर अनुचित टिप्पणी के लिये लगा जुर्माना

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट स्टार स्टीफन ओकीफी पर एक क्रिकेट समारोह के दौरान नशे की हालत में बेहद अनुचित टिप्पणी करने के लिये 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ऑस्ट्रेलिया के हाल के भारत दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओकीफी को इस साल ऑस्ट्रेलियाई एकदिवसीय घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है.

यह दूसरा अवसर है जबकि यह 32 साल का यह खिलाड़ी शराब के नशे में धुत होने के कारण परेशानी में पड़ा है. पिछले साल उन्हें सिडनी के एक होटल में गलत व्यवहार करने के लिये जुर्माना भरना पड़ा था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के महाप्रबंधक (टीम प्रदर्शन) पैट होवार्ड ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हमारे किसी भी खिलाड़ी के अस्वीकार्य व्यवहार के लिये कोई स्थान नहीं है और हमारा इस मामले में शून्य सहिष्णुता का रवैया कायम है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम वास्तव में इस घटना से निराश हैं और यह स्टीफन के हाल के भारत दौरे में मैदानी प्रदर्शन पर भारी पड़ गया है. ’’ ओकीफी ने कहा कि उन्हें सजा स्वीकार है और वह इसके लिये खास काउंसिलिंग से गुजरेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘एनएसडब्ल्यू के आधिकारिक क्रिकेट समारोह में मैं नशे में धुत था और मैंने बेहद अनुचित टिप्पणी की. इसके लिये कोई बहाना नहीं है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बिना शर्त माफी मांगता हूं. ’’ ओकीफी ने अब तक आठ टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 27.30 की औसत से 33 विकेट लिये हैं.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
पहले कप्तान, अब इंग्लैंड के लिए 'कोच' बनकर लौटेंगे बेन स्टोक्स! तैयारी शुरू
पहले कप्तान, अब इंग्लैंड के लिए 'कोच' बनकर लौटेंगे बेन स्टोक्स! तैयारी शुरू
रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...
रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget