एक्सप्लोरर

Video: इंग्लैंड के विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चालाकी, क्रीज में अंदर आने के बाद भी बल्लेबाज को किया रन आउट

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच में क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जा दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. इंग्लिश टीम को आखिरी दिन जीत के लिए अब 210 रन की दरकार है.

New Zealand vs England: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. इंग्लैंड ने इस मैच में मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया जिसके बाद कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 483 रन बना दिए, जिससे इंग्लैंड को 258 रनों का लक्ष्य मिला है. वहीं चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लिश टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए थे. इसी बीच कीवी टीम की दूसरी पारी के दौरान माइकल ब्रेसवेल को जिस अंदाज में इंग्लिश विकेटकीपर बेन फॉक्स ने रन आउट किया उससे सभी को धोनी की याद जरूर आ गई.

दरअसल माइकल ब्रेसवेल ने ऑफ साइड की तरफ एक शॉट खेलकर 2 रन लेने का प्रयास किया. 1 रन पूरा करने के बाद उन्हें लगा कि आसानी से वह दूसरा रन भी पूरा कर लेंगे. इसी दौरान इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंद को विकेटकीपर बेन फॉक्स की तरफ फेंका और उन्होंने गेंद लेते ही उसे स्टंप पर मार दिया.

माइकल ब्रेसवेल उस समय क्रीज के अंदर तो आ गए थे, लेकिन उनका बैट या पैर का कोई हिस्सा क्रीज पर नहीं छू रहा था और इस कारण उन्हें रन आउट होकर वापस पवेलियन जाना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने कीवी टीम की दूसरी पारी को समेटने में अधिक समय नहीं लगाया. इस पारी में इंग्लिश स्पिन गेंदबाज जैक लीच ने 5 विकेट अपने नाम किए.

केन विलियमसन ने खेली शानदार शतकीय पारी

कीवी टीम की इस पारी को लेकर बात की जाए तो केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 26वां शतक लगाने के साथ टीम को इस मैच में लड़ने लायक स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. इस शतकीय पारी के साथ विलियमसन अब न्यूजीलैंड की तरफ से इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

रॉस टेलर ने अपने टेस्ट करियर में 7683 रन बनाए थे जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतकीय पारियां दर्ज थीं. वहीं केन विलियमसन अब तक 7787 रन बना बल्ले से बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 26 शतक और 33 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

 

यह भी पढ़े...

WPL 2023 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2023 के शेड्यूल और फॉर्मेट से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक, जानें A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget