एक्सप्लोरर

NZ vs AUS: Devon Conway की शानदार पारी, न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से दी शिकस्त

हागले ओवर मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कॉनवे के 59 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए गए नाबाद 99 रनों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.3 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई.

डेवोन कॉनवे (नाबाद 99) की शानदार पारी और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी (4/28) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में सोमवार को 53 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. हागले ओवर मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कॉनवे के 59 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए गए नाबाद 99 रनों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.3 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से सोढ़ी के अलावा टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट और काइल जैमिसन और मिशेल सेंटनर को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 19 रन पर मार्टन गुप्टिल (0), टिम सीफर्ट (1) और कप्तान केन विलियम्सन (12) के विकेट गंवाए. हालांकि कॉनवे ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई.

फिलिप्स को मार्कस स्टोयनिस ने आउट किया. फिलिप्स ने 20 गेंदों पर तीन छक्कों के सहारे 30 रन बनाए. इसके बाद कॉनवे ने जेम्स नीशम के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े. हालांकि नीशम को झाई रिचर्डसन ने आउट किया. नीशम ने 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए.

कॉनवे दूसरी छोर से पारी संभाले लेकिन ओवर खत्म होने के कारण शतक बनाने से चूक गए. मिशेल सेंटनर पांच गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से रिचर्डसन और डेनियल सैम्स ने दो-दो विकेट और स्टोयनिस ने एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसने चार विकेट 19 रन पर गंवाए. मार्श ने कुछ कोशिशें की लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी बिखर गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर ने 23, मैथ्यू वेड ने 12 और रिचर्डसन ने 11 रन बनाए जबकि एडम जम्पा 13 बनाकर नाबाद रहे. दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 25 फरवरी को डुनेडिन में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget