एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को विश्व कप में हिस्सा लेने से नहीं रोक सकता बीसीसीआई

पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और इसका असर खेल के मैदान पर भी दिख रहा है.

प्रशासकों की समिति (सीओए) और बीसीसीआई ने आगामी विश्व कप में पाकिस्तान को बैन करने की मांग को लेकर कोई नोट तैयार नहीं किया है. पाकिस्तान को बैन करने के लिए अगर ऐसा कदम उठाया भी जाता है तो भी आईसीसी इसे खारिज कर देगा.

पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और इसका असर खेल के मैदान पर भी दिख रहा है.

पहले ही पाकिस्तान के खिलाड़ियों को शनिवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए वीजा नहीं दिया गया. इसके साथ ही 16 जून को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के मुकाबले के बहिष्कार की मांग की जा रही है. इस मुद्दे पर 27 फरवरी से दो मार्च के बीच दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक के इतर चर्चा हो सकती है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘संवैधानिक या अनुबंध के जरिये ऐसा करने का कोई तरीका नहीं (पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने का). आईसीसी का संविधान सदस्यों को क्वालीफाई करने की स्थिति में आईसीसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अधिकार देता है.’’

इन अटकलों के बीच अध्यक्ष विनोद राय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी की मौजूदगी वाली सीओए शुक्रवार को दिल्ली में बैठक कर उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाली कई इकाइयों के मुद्दे पर चर्चा करेगी. इस नियमित बैठक पर हालांकि पाकिस्तान मामले का असर दिखने की उम्मीद है.

इडुल्जी ने कहा, ‘‘हम सभी संभावित विकल्पों पर कल बात करेंगे और वह करेंगे जो देश के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा.’’

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि अगर नोट तैयार भी किया जाता है और आईसीसी इसे वोटिंग के लिए सदस्य बोर्ड के समक्ष रखने को राजी भी हो जाता है तो भी बीसीसीआई को अन्य देशों से समर्थन मिलने की संभावना बेहद कम है.

सूत्र ने कहा, ‘‘अगर भारत पाकिस्तान को हटाने के लिए आईसीसी को लिखता है तो सबसे पहले हमें अप्रैल में वार्षिक बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखने के लिए सहमति बनानी होगी. फिलहाल आईसीसी बोर्ड में हमारे पास बहुमत नहीं है. अगर इस पर वोटिंग होती है तो हमारा हारना तय है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही नहीं 2021 में चैंपियन्स ट्रॉफी और 2023 में विश्व कप की हमारी मेजबानी की संभावना पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की फेयरवेल डेट कंफर्म, चेपॉक में होगा आखिरी मैच; जानें वायरल रिपोर्ट का क्या है सच
रोहित शर्मा की फेयरवेल डेट कंफर्म, चेपॉक में होगा आखिरी मैच; जानें वायरल रिपोर्ट का क्या है सच
ICC Women's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन! श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैच रेफरी के फैसले से दुनिया हैरान
वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन! श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैच रेफरी के फैसले से दुनिया हैरान
स्मृति मंधाना के 10 बड़े रिकॉर्ड, जानें 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में इकलौती भारतीय क्यों?
स्मृति मंधाना के 10 बड़े रिकॉर्ड, जानें 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में इकलौती भारतीय क्यों?

वीडियोज

Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: सांसद गायब, बगावत की आहट! उद्धव ठाकरे का किला ढह रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
UP में 24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला
UP में 24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला
ICC Women's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है यह डील?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है डील?
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Embed widget