Netflix पे एक फिल्म आई है 29, एक 29 साल के लड़के की कहानी जिसे नहीं पता उसे जिंदगी में क्या करना है। फिर उसकी जिंदगी में एक मोहब्बत आती है। फिर क्या होता है। मैं इसे असली सयारा कहूंगा साउथ की असली सयारा क्योंकि ये टॉक्सिक नहीं है। ये फिल्म सलूशन देती है। ठीक है? हमारा जो पार्टनर है ना उसका काम यही नहीं होना चाहिए कि हमसे गिफ्ट ले ले। हम उसका नाम जो है दीवारों पे दिल बना के लिख दें। वो हमारी जिंदगी को बेहतर बनाए। ये भी इंपॉर्टेंट है। ये फिल्म बड़े कायदे से दिखाती है यार। शुरू में ना ओल्ड स्कूल रोमांस दिखाया गया है। तो अगर लव स्टोरीज के शौकीन हो तो ये फिल्म बहुत पसंद आएगी। और फिर ग्रेजुअली ये फिल्म आपको बहुत कुछ समझाती है, सिखाती है प्यार के बारे में। ज्यादा नहीं बोलूंगा। आप देखना सत्य और विजय की कहानी आप इनकी कहानी के साथ खोलोगे। एक्टर्स ने कमाल का काम किया है। विधु जो लीड एक्टर है वो मुझे धनुष टाइप फील देके गए हैं। बहुत बढ़िया काम। प्रीति असरानी का काम बहुत अच्छा है। रत्ना कुमार ने लिखी है और डायरेक्ट की है और उनकी तारीफ होनी चाहिए कि वो आज जो टॉक्सिक लव स्टोरीज बन रही है ना उनसे हटकर कुछ बना पाए जो लव स्टोरी आपको एक पॉजिटिव मैसेज देती है। लव स्टोरीज के शौकीन हो तो बिल्कुल मिस मत करना और अगर आपको भी जिंदगी में अपना मकसद नहीं मिल रहा ना तो ये फिल्म देख लो हेल्प करेगी ये फिल्म आपको। तमिल फिल्म है। Netflix पे अवेलेबल है। हिंदी में अवेलेबल है।