एक्सप्लोरर

'ग्रीन पार्क की पिच टयूबवेल ऑपरेटर के हवाले'

'ग्रीन पार्क की पिच टयूबवेल ऑपरेटर के हवाले' 



ग्रीन पार्क की पिच टयूबवेल ऑपरेटर के हवाले



कानपुर: करीब 21 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच और एक दर्जन से अधिक वनडे मैच आयोजित करने वाले उत्तर प्रदेश के इकलौते क्रिकेट स्टेडियम ग्रीन पार्क के पास अपना एक पिच क्यूरेटर तक नही है. अब जब पहली बार प्रदेश में आईपीएल मैचों का आयोजन होने जा रहा है तो पिच की देख रेख का काम ग्रीन पार्क के टयूबेल ऑपरेटर और मैकेनिक को सौंपा गया है.



ग्रीन पार्क की रीजनल स्पोर्ट आफिसर उषा लाल ने बताया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम के पास अपना कोई स्थायी पिच क्यूरेटर नही है. ग्रीन पार्क में टयूबवेल ऑपरेटर और मैकेनिक शिव कुमार जिसका काम टयूबवेल खोलना और उसकी मरम्मत करना है उसको पिच क्यूरेटर का काम सौंपा गया है. इसी कारण वह टयूबवेल का कोई काम नही करता है. उनसे पूछा गया कि क्या इस मैकेनिक ने कोई पिच क्यूरेटर का कोर्स आदि किया है तो इस पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यूपीसीए ने इसे कोई कोर्स कराया है लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नही है.



सूत्र बताते है जितनी जानकारी इन फोर्थ क्लास टयूबवेल आपरेटर को आईपीएल के बारे में है उतनी जानकारी शायद कानपुर में आईपीएल के जनक चेयरमैन राजीव शुक्ला को नही होगी. क्योंकि यह ऑपरेटर रोजाना लोकल मीडिया में फोटो के साथ अपने बयान छपवाता है.



यूपीसीए की पूरी कार्यकारिणी और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला खुद यहां आईपीएल मैच करवाने के लिये जी जान से जुटे है लेकिन न तो यूपीसीए के किसी पदाधिकारी का बयान मैच को लेकर आ रहा है न ही शुक्ला का. आईपीएल के बारे में सारी बयानबाजी का ठेका ग्रीन पार्क में टयूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत शिव कुमार जो अपने को पिच क्यूरेटर होने का दावा करता है वह रोज अपने बयान लोकल मीडिया को फोटो के साथ जारी करता है जिसमें वह बड़े बड़े बयान जारी करता है कि आईपीएल की टीमें कब आयेंगी, मुंबई इंडियन की मालकिन और केकेआर के खिलाड़ी कहां रूकेंगे . जबकि यह ऑपरेटर यूपीसीए का मेंबर भी नही है.



यूपीसीए के डायरेक्टर पीडी पाठक से पूछा गया कि ग्रीन पार्क का टयूबवेल आपरेटर शिवकुमार तो रोजाना मीडिया को बयान दे रहा है कि उसकी सभी टीमों से बात हो गयी है और कौन टीम कहा रूकेगी कहां ठहरेंगी कब आयेंगी वह बयान दे रहा है . पाठक ने कहा कि हो सकता है कि बीसीसीआई के अधिकारी मुझ यूपीसीए डायरेक्टर से बात नही कर रहा हो उस आपरेटर से बात कर रहा हो. इससे ज्यादा मैं कुछ नही जानता हूं. उन्होंने कहा कि आईपीएल के बारे में कोई भी अधिकृत बयान देने के लिये आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला या यूपीसीए का कोई पदाधिकारी ही अधिकृत है लेकिन पता नही क्यों मीडिया इस टयूबवेल ऑपरेटर के बयान को तरजीह देते है.



कानपुर में आईपीएल होने के बारे में जब यूपीसीए के सीईओ ललित खन्ना से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मुझे नही मालूम कि बीसीसीआई से मैच होने की बाबत आदेश आया है. अगर कोई आदेश आया होगा तो आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला के पास निश्चित आया होगा क्योंकि वह कानपुर में पहली बार आईपीएल कराने के लिये जी जान से लगे है और वह मैच करवा कर रहेंगे.



उनसे पूछा गया कि जब आप यूपीसीए के सीईओ हो लेकिन आप के बयान से कोई भी बयान मीडिया में नही छपता है जबकि यूपीसीए का मीडिया प्रभारी एए खान तालिब को नियुक्त किया गया है लेकिन उनके हवाले से भी कोई बयान नही छपता है. यूपीसीए का कोई भी बयान ग्रीन पार्क के टयूबवेल आपरेटर के नाम से छपता है इस पर उन्होंने कहा कि इसके जिम्मदार आप मीडिया वाले है जो यूपीसीए के अधिकारियों के बजाये एक आपरेटर के बयान को तरजीह देते है.



यूपीसीए के पाठक ने बताया कि बीसीसीआई की तरफ से मीडिया एडवाइजरी आ गयी है जिसमें मीडिया में किसके किसके पास बनने है उसके बारे में डिटेल से भेजने को कहा है. हम आईपीएल की तैयारी में लगे है और पहली बार इस मैच को सफल बनाकर रहेंगे .



कानपुर के ग्रीन पार्क में 19 मई को गुजरात बनाम कोलकाता और 21 मई को गुजरात बनाम मुंबई का मैच प्रस्तावित है. कानपुर के ग्रीन पार्क में रात की दुधिया लाइट में अपनी तरह के यह पहले मैच होंगे.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget