एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में आईपीएल के मैचों पर छाए संकट के बादल

कानपुर के ग्रीन पार्क और लखनऊ में नए बने इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का गढ़ कहे जाने वाले शहर कानपुर में संसाधनों की कमी के कारण कोई भी आईपीएल फ्रेंचाइजी मैच कराने को तैयार नहीं है

लखनऊ: कानपुर के ग्रीन पार्क और लखनऊ में नए बने इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का गढ़ कहे जाने वाले शहर कानपुर में संसाधनों की कमी के कारण कोई भी आईपीएल फ्रेंचाइजी मैच कराने को तैयार नहीं है जबकि लखनऊ में नए बने इकाना स्टेडियम को दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम अपना दूसरा घरेलू मैदान बनाने को तो इच्छुक है लेकिन अभी बीसीसीआई ने इसे हरी झंडी नहीं दिखाई है.

ग्रीन पार्क में पिछले दो साल से गुजरात लायंस ने अपने दो-दो मैच खेले हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पदाधिकारियों के मुताबिक यह मैच कानपुर में केवल इसलिये आयोजित हो पाये क्योंकि आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने अपने गृहनगर में मैच के आयोजन के लिये व्यक्तिगत रूचि दिखाई थी. लेकिन कानपुर में संसाधनों की कमी इस बार आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की बेरुखी का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है.

कानपुर में केवल एक पांच सितारा होटल है, जहां केवल 100 कमरे हैं. दूसरे वहां एयरपोर्ट भी नहीं है, खिलाड़ियों को ग्रीन पार्क में मैच खेलने के लिये 72 किलोमीटर दूर लखनऊ के अमौसी हवाई अडडे पर उतरना पड़ता है और फिर बस से कानपुर जाना पड़ता है. पिछले साल के गुजरात लायंस का एक मुकाबला मुंबई इंडियन से था और होटल की कमी के कारण मुंबई की टीम को दो दिन लखनऊ के होटल में गुजारने पड़े थे.

यूपीसीए के अधिकारी अभी भी इस बात के प्रति आश्वस्त हैं कि शुक्ला कानपुर और लखनऊ दोनो के लिये क्रिकेट मैच ले आयेंगे.

यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि 'हम उत्तर प्रदेश में आईपीएल मैचों को लेकर आश्वस्त हैं. लखनऊ का इकाना स्टेडियम बनकर तैयार है और अभी हाल ही में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के प्रबंधन के लोगों की एक टीम इकाना स्टेडियम का दौरा करके गयी है और वह स्टेडियम की तैयारियों से संतुष्ट है, अब बीसीसीआई की हरी झंडी का इंतजार है. जहां तक कानपुर की बात है वहां संसाधनों की कमी तो है लेकिन इसके बावजूद पिछले दो साल यहां आईपीएल के मैच हुये थे और ग्रीन पार्क का अपना एक एतिहासिक महत्व है और हमें उम्मीद है कि अंतिम समय में कानपुर को भी आईपीएल मैच मिल जाएंगे.'

वहीं यूपीसीए के एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि कानपुर में इस बार आईपीएल मैच हो पाना बहुत मुश्किल है, हां अगर बीसीसीआई ने हरी झंडी दिखा दी तो लखनऊ में एक-दो आईपीएल मैच हो सकते हैं .

वहीं इकाना स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने कहा, 'हम आईपीएल मैच के लिये पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे स्टेडियम की क्षमता करीब 50 हजार दर्शकों की है जो किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिये आकर्षण का केन्द्र हो सकती है. उसके अलावा इकाना स्टेडियम पूरी तरह से आधुनिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण है. फिर लखनऊ में पांच सितारा होटलों की भी कमी नहीं है और हवाई अड्डा भी है.'

सिन्हा कहते है कि अभी हाल ही में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम मैनेजमेंट की एक टीम इकाना स्टेडियम का दौरा करने आई थी और वह लोग स्टेडियम से पूरी तरह से संतुष्ट थे . अब बीसीसीआई के अधिकारी हरी झंडी दिखा दे तो लखनऊ के इतिहास में पहली बार आईपीएल के मैच आयोजित हो सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget