एक्सप्लोरर

SA20 Auction: सभी भारतीय क्रिकेटरों को किया नजरंदाज, ऑक्शन में सबको कर दिया बाहर; ग्रीम स्मिथ ने बताई वजह

SA20 Auction List: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 ने भारतीय क्रिकेटरों को बड़ा झटका दिया है. किसी भी भारतीय को ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में स्थान नहीं मिला है.

SA20 लीग का ऑक्शन 9 सितंबर को होने वाला है. इसके लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन उनमें से एक भी प्लेयर ऐसा नहीं होगा जिसपर ऑक्शन में बोली लगेगी. दरअसल पीयूष चावला समेत सभी भारतीय क्रिकेटरों को नीलामी की फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिली है. किसी भारतीय का लिस्ट में शामिल ना होना बेहद चौंकाने वाली खबर है, खासतौर पर तब जब दिनेश कार्तिक इसी साल पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते नजर आए हों.

SA20 लीग के कमिश्नर और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने इस विषय पर कहा, "भारतीय क्रिकेटरों की स्थिति हमेशा अस्थिर रहती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन संन्यास ले रहा है और कौन उपलब्ध होगा. मेरे ख्याल से 13-14 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था. हम सिर्फ इतना काम करते हैं कि ऑक्शन के लिए नामांकन भरने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट टीमों को भेज देते हैं, जिसमें करीब 800 नाम थे. टीम अपने हिसाब से प्लेयर्स का चयन करते हुए एक नई लिस्ट बनाते हैं. शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों का नाम नीलामी में बोला जाता है."

किन 13 भारतीयों ने दिया था नाम?

SA20 लीग के ऑक्शन के लिए कुल 13 भारतीय क्रिकेटरों ने नाम दिया था. उनके नाम पीयूष चावला, सिद्धार्थ कॉल, अंकित राजपूत, सरुल कंवर, अनुरीत सिंह, अंसारी मारूफ, महेश अहीर, निखिल जागा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गलीपेली और अतुल यादव रहे. नीलामी 9 सितंबर को होने वाली है.

कोच की भूमिका में दिखेंगे सौरव गांगुली

SA20 ऑक्शन लिस्ट में चाहे किसी भारतीय क्रिकेटर का नाम शामिल ना हो, लेकिन सौरव गांगुली अगले सीजन बतौर कोच नजर आएंगे. कुछ सप्ताह पहले ही भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली को प्रिटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था. वो इससे पहले कुछ टीमों के मेंटॉर का रोल अदा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Highest strike rate in T20Is: जानिए किसके नाम है टी20 इंटरनेशनल का हाईएस्ट स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड, टॉप 5 की लिस्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget