एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड ने इन IPL खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में दी जगह, CSK का विस्फोटक खिलाड़ी भी शामिल

New Zealand Cricket: टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का कप्तान केन विलियमसन को बनाया है. साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले रचिन रविंद्र अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे.

NZ Squad For T20 WC 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में केन विलियमसन कीवी टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे. बहरहाल, अब तक महज न्यूजीलैंड ही एकलौती टीम है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने खिलाड़ियों के नामों का एलान किया है. पिछले दिनों आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले रचिन रविंद्र अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे. इसके अलावा कई बड़े खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है.

इन खिलाड़ियों के साथ वर्ल्ड कप में उतरेगी कीवी टीम

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड अपने अभियान का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा. न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें 7 जून को गुयाना में आमने-सामने होगी. टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वॉड की बात करें तो केन विलियमसन के अलावा फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमेन, डीवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल जैसे बल्लेबाजों को जगह मिली है. साथ ही रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर और जिम्मी नीशम जैसे ऑलराउंडर कीवी स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इसके अलावा इस स्क्वॉड में ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और टिम साउदी जैसे गेंदबाज हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की टीम-

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमेन, डीवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउदी.

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से हो रहा है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका की सरजमीं पर होना है. वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होगी.

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: ड्रॉप इन पिच पर खेला जाएगा भारत-पाक मैच, जानिए क्या है इसकी खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ; जानें क्या है अपडेट
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा

वीडियोज

Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China
Strait Of Hormuz पर टकराव के बीच नरम पड़े Trump के तेवर
US Iran Ceasefire : Strait Of Hormuz पर टकराव के बीच नरम पड़े Trump के तेवर | Trump | Pak | China
Tia Bajpai ने खोले दिल के राज: रिश्ते, संघर्ष और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर की बात
Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget