एक्सप्लोरर

Sandeep Lamichhane: रेप मामले में दोषी पाया गया इंटरनेशनल क्रिकेट का यह स्टार खिलाड़ी, IPL में खूब मचाया था धमाल

Sandeep Lamichhane Rape Case: संदीप लामिछाने को रेप केस में दोषी पाया गया है. नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने आईपीएल में भी जलवा बिखेर चुके हैं.

Delhi Capitals Sandeep Lamichhane Rape Case: संदीप लामिछाने, जो नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, उन्हें रेप के मामले में दोषी पाया गया है. काठमांडू की ज़िला अदालत ने संदीप के दोषी होने का फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा कि संदीप ने लड़की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. संदीप आईपीएल में भी जलवा बिखेर चुके हैं. संदीप ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल खेला है. 

वही केस की बात करें तो आरोप के वक़्त कहा गया था कि संदीप ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन कोर्ट ने इस बात को साफ कर दिया कि दु्र्घटना के वक़्त लड़की नाबालिग नहीं थी.संदीप पर न्यायाधीश शिशिर राज ढकाल की एकल पीठ ने शुक्रवार को फैसला सुनाया. हालांकि अभी उनकी सजा तय नहीं हुई है, जो अगली सुवनाई में तय होगी. 

संदीप एक स्पिनर हैं, जो अपनी शानदार गुगली के लिए जाने जाते हैं. अपनी गुगली पर संदीप ने आईपीएल में कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को नचाया है. संदीप आईपीएल के अलावा बिग बैश लीग, कैरेबियाई प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं. संदीप ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी खूब जलवा बिखेरा है. नेपाल के पूर्व कप्तान के नाम वनडे में सबसे तेज़ दूसरे और टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे तेज़ 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.

ऐसा रहा आईपीएल करियर 

संदीप ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 9 मुकाबले खेले, जिसमें बॉलिंग करते हुए 22.46 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 8.34 की इकॉनमी से रन खर्चे. आईपीएल में संदीप का बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/36 का रहा.  

अंतर्राष्ट्रीय करयिर में मचाया धूम

संदीप ने अपने करियर में 51 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 50 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 18.07 की औसत से 112 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/11 का रहा. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 52 पारियों में उन्होंने 12.58 की औसत से 98 विकेट झटक लिए हैं, जिसमें बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/9 का रहा. 

 

ये भी पढ़ें...

Mrinank Singh: ऋषभ पंत से ठगी करने वाला पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार, पुलिस ने एयरपोर्ट से धर-दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशिया कप में शतक ठोक स्मृति मंधाना ने तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड
एशिया कप में शतक ठोक स्मृति मंधाना ने तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
अजीत अगरकर मीटिंग में क्यों नहीं आए? BCCI ने तोड़ी चुप्पी
अजीत अगरकर मीटिंग में क्यों नहीं आए? BCCI ने तोड़ी चुप्पी
मंधाना के आगे हांगकांग पस्त, 137 रन से जीता भारत; सेमीफाइनल का मिला टिकट
मंधाना के आगे हांगकांग पस्त, 137 रन से जीता भारत; सेमीफाइनल का मिला टिकट

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें अब भी कितने लापता
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,290 लोगों की मौत, जानें अब भी कितने लापता
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
Embed widget