एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने WTC फाइनल को लेकर कर डाली बड़ी मांग, ट्रॉफी को लेकर जो कहा वो सबको बोलना चाहिए

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन ल्योन का मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होनी चाहिए. एक मैच से इसका रिजल्ट नहीं निकालना चाहिए.

Nathan Lyon on World Test Championship Final: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथल ल्योन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है. नाथन ल्योन का मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होनी चाहिए. एक मैच से इसका रिजल्ट नहीं निकालना चाहिए. 

टेस्ट क्रिकेट में 530 विकेट ले चुके नाथन ल्योन ने कहा, "एक चीज जो मैं देखना चाहूंगा कि WTC फाइनल एक टेस्ट मैच के बजाय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हो. यह थोड़ा बेहतर हो सकता है, क्योंकि आप एक सत्र में एक टेस्ट मैच हार सकते हैं, वहीं तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आपको वापसी करने की अनुमति देगी. फिर आप अपना प्रभाव दिखाओ."

ल्योन ने आगे कहा कि आप तीन अलग-अलग देशों में यह सीरीज खेल सकते हैं. उन्होंने कहा, "आप एक टेस्ट में इंग्लैंड, एक ऑस्ट्रेलिया में और भारत में खेल सकते हैं. आपके पास अलग-अलग कंडीशंस होंगी." बता दें कि अभी तक की प्वाइंट्स टेबल को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

अगले साल खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच की तारीख का एलान हो चुका है. फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में 11-15 जून को खेला जाएगा. जरूरत पड़ने की स्थिति में 16 जून को रिजर्व डे रखा गया है. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास का तीसरा फाइनल मुकाबला होगा और लॉर्ड्स पहली बार खिताबी भिड़ंत की मेजबानी करने जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था पिछला फाइनल, भारत दो बार हारा

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी. फाइनल में कंगारुओं ने टीम इंडिया को मात दी थी. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले चक्र में न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था. कीवी टीम ने भी फाइनल में भारत को हराया था. भारतीय टीम दोनों बार WTC फाइनल में पहुंची, लेकिन दोनों ही बार खिताब नहीं जीत सकी. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget