एक्सप्लोरर

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा- 'कोहली रौबदार शख्स, कप्तानी बांटना उनके लिए आसान नहीं'

विराट कोहली का कप्तानी में रिकॉर्ड बेहतरीन है. वो टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं, जबकि वनडे और टी20 में भी रिकॉर्ड अच्छा है. इसके बावजूद अक्सर अपने फैसलों को लेकर कोहली आलोचकों के निशाने पर रहते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं. कोहली पिछले करीब 5 साल से लगातार टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है. इसके बावजूद कप्तानी में उनके फैसले कई बार सवालों के घेरे में रहते हैं. यहां तक कि भारतीय टीम में अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाने की बात भी कई लोग कर चुके हैं. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि ये संभव नहीं है क्योंकि कोहली कप्तानी बांटने को तैयार नहीं होंगे.

इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे नासिर हुसैन ने क्रिकबज के पॉडकास्ट में भारतीय टीम और इसकी कप्तानी पर बात करते हुए कहा कि बंटी हुई कप्तानी भारतीय टीम में काम नहीं करेगी.

कोहली को इसका कारण बताते हुए हुसैन ने कहा, “ये आपके चरित्र पर निर्भर करता है. कोहली का चरित्र रौबदा इंसान वाला है और किसी और खिलाड़ी के साथ कप्तानी साझा करना उनके लिए आसान नहीं होगा. वो कुछ भी किसी दूसरे को नहीं सौंपना चाहेंगे.”

हुसैन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम का उदाहरण दिया, जहां टेस्ट में जो रूट, जबकि वनडे और टी20 में ऑयन मॉर्गन कप्तान हैं. हुसैन ने दोनों को एक जैसे चरित्र वाला बताया और कहा कि इंग्लैंड में इसलिए ये सफल है.

टीम सेलेक्शन में भी खामी

इसके साथ ही हुसैन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की टीम सेलेक्शन से जुड़ी खामी की भी बात की. हुसैन ने कहा, “सेलेक्शन में उन्होंने अच्छा काम नहीं किया. कई शानदार बल्लेबाज होने के बाद भी वो नंबर-1 पोजिशन के लिए अच्छा बल्लेबाज नहीं ढूंढ़ पाए.”

दूसरी तरफ हुसैन ने अलग-अलग फॉर्मेट के हिसाब से अलग-अलग कोच को रखने का विचार दिया. हुसैन ने कहा कि कोच के पास काफी काम होता है और अगर अलग-अलग कोच होंगे तब भी उनके पास काफी काम होगा.

ये भी पढ़ें

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया कोहली को नंबर 1 बल्लेबाज, कहा- 'तीनों फॉर्मेट में हैं सर्वश्रेष्ठ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget