एक्सप्लोरर

'टीम इंडिया को बाबर आज़म और विलियमसन से सीखना चाहिए', नासिर हुसैन ने नहीं दिया था ऐसा बयान, कहा- ये फेक न्यूज़

Nasser Hussain: पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी नासिर हुसैन ने उनके नाम पर चल रहे बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि बाबर आज़म और केन विलियमसन वाला बयान उन्होंने नहीं दिया था.

Nasser Hussain On His Fake Statement: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच गंवाया. भारत की इस बड़ी हार के बाद कई दिग्गजों के बयान सामने आए थे. इन्हीं में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन भी शामिल थे. नासिर हुसैन के बयान के मुताबिक कहा गया था कि भारतीय टॉप ऑर्डर को बाबार आज़म और केन विलियमसन से सीखना चाहिए. लेकिन अब नासिर हुसैन ने साफ कर दिया है कि ये बयान उन्होंने नहीं दिया था. 

नासिर हुसैन ने कहा कि उनके नाम पर तेज़ी से फैल रहा बयान पूरी तरह फेक यानी झूठा है. नासिर हुसैन ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि ये उनका बयान नहीं है. नासिर के पुराने यानी फेक बयान के मुताबिक कहा गया था, “भारतीय बल्लेबाजों से वास्तव में निराश किया है, उनके प्रशंसक यह कहने के लिए मेरे पीछे आ सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय शीर्ष क्रम को बाबर और केन विलियमसन को देखने की जरूरत है कि जब गेंद इधर-उधर घूम रही हो तो तेज़ गेंदबाज़ों को कैसे खेलते हैं. दोनों बहुत लेट खेलते हैं.”

टीम इंडिया ने लगातार गंवाया दूसरा WTC Final 

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारी है. इससे पहले 2021 में खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, इस बार टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 से करारी शिकस्त का सामना किया. 

कमज़ोर रही थी भारतीय बल्लेबाज़ी

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम की ओर से बेहद खराब बैटिंग देखने को मिली थी. ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में इंडिया पहली पारी में 296 रनों पर आलआउट हो गई थी. इसके बाद 444 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 234 रनों पर ही सिमट गई थी. टीम की ओर से पहली पारी में रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. वहीं बाकी दोनों ही पारियों में सभी बल्लेबाज़ नाकाम दिखाई दिए थे. 

ये भी पढ़ें...

Lionel Messi: हिरासत में लिए गए फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी, जानिए क्या है वजह, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget