एक्सप्लोरर

स्पिन गेंदबाज़ी के दिग्गज ने अश्विन को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट सबसे तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाज बने आर अश्विन को बधाई देते हुए महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि इस समय यह भारतीय ऑफ स्पिनर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज है.

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट सबसे तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाज बने आर अश्विन को बधाई देते हुए महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि इस समय यह भारतीय ऑफ स्पिनर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज है.

अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में दूसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलिया के डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़कर 54 टेस्ट में 300 विकेट पूरे किये.लिली ने 1981 में 56 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ था. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 58 टेस्ट में 300 विकेट पूरे किये थे लेकिन वह सबसे तेजी से 400, 500, 600 , 700 टेस्ट विकेट तक पहुंचे और 800 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं.

मुरलीधरन ने कोलंबो से भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा,‘‘मैं अश्विन को बधाई देना चाहता हूं. टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेना बड़ी उपलब्धि है. वह वनडे टीम में नहीं है लेकिन उम्मीद है कि भारत के लिये वनडे क्रिकेट भी लगातार खेलकर उसमें भी इस प्रदर्शन को दोहरायेगा.’’ अश्विन ने 54 टेस्ट में 300 और 111 वनडे में 150 विकेट लिये हैं.

मुरलीधरन ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर इस समय वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है.’’ यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि वह उनका रिकार्ड तोड़ सकेगा, मुरलीधरन ने कहा कि अभी उसके सामने लंबा कैरियर है और वह कई रिकार्ड बनायेगा.

उन्होंने कहा,‘‘वह अभी 31-32 साल का ही है और कम से कम चार पांच साल और खेलेगा. वैसे यह इस पर भी निर्भर होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करता है और फिटनेस का स्तर क्या रहता है. यह समय ही बतायेगा क्योंकि 35 साल के बाद बहुत आसान नहीं होता.’’

भारत और श्रीलंका के बीच अत्यधिक क्रिकेट के बारे में पूछने पर मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों एशियाई प्रतिद्वंद्वियों में अधिक द्विपक्षीय श्रृंखलायें हो रही है. कुछ समय पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इस बारे में तय करने का फैसला दर्शकों पर छोड़ देना चाहिये क्योंकि खेल से दर्शकों को भागने से बचाना होगा.

मुरलीधरन ने मजाकिया लहजे में कहा,‘‘हमने लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ खेला नहीं था. विराट हर मैच जीतकर शायद बोर हो गया है इसलिये उसने ऐसा कहा.’’ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय टीम एक जमाने में अपराजेय हुई आस्ट्रेलियाई टीम की तरह होती जा रही है. उन्होंने कहा,‘‘भारत बेहतरीन टीम है और मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं. आप उससे जीत का श्रेय यह कहकर नहीं छीन सकते कि श्रीलंकाई टीम कमजोर थी. भारत हर प्रारूप में अच्छा खेल रहा है.’’

भारत ने श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर तीनों प्रारूपों में 9-0 से हराया था. इसके बाद भारत ने कोलकाता टेस्ट ड्रा रहने के बाद नागपुर में दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 1-0 से बढत बना ली. मुरलीधरन ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट के मौजूदा स्तर को देखकर वह काफी चिंतित हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ दो तीन साल पहले ही खतरे की घंटी बज गई थी. आप कुछ मैच हारते हैं लेकिन यह टीम लगातार हार ही रही है जो चिंता का सबब है.इसके अलावा युवा खिलाड़ी नहीं मिल रहे और उनमें देश के लिये उस तरह खेलने का जज्बा नहीं है जो पिछले दौर के खिलाड़ियों में हुआ करता था. मैं इससे बहुत चिंतित हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें
रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget