एक्सप्लोरर

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह की जगह संदीप को टीम में दी जगह, पढ़ें कैसा रहा है अब तक का प्रदर्शन

Indian Premier League: मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अब तक 5 आईपीएल मैच खेल चुके 31 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है.

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन से अब जसप्रीत बुमराह के आधिकारिक तौर पर बाहर होने का एलान हो गया जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने उनकी जगह पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल करने का फैसला किया है. 31 साल के संदीप ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ 5 मुकाबले खेले हैं और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

संदीप वॉरियर को लेकर बात की जाए तो वह मुंबई इंडियंस की टीम के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं और 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए वह उपलब्ध भी हैं. संदीप ने साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू किया था, जब उन्हें श्रीलंका के दौरे पर टी20 मैच खेलने का मौका मिला था.

इसके अलावा साल 2019 में संदीप को पहली बार आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था, जिसमें वह अब तक 5 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ 2 विकेट ही अपने नाम करने में कामयाब हो सके हैं. संदीप का टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अब तक 68 मैचों में कुल 62 विकेट अपने नाम किए हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह एक बड़ा झटका

जसप्रीत बुमराह को साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले बैक इंजरी से जूझते हुए देखा जा रहा है, जिसमें NCA में लंबा समय बिताने के बाद उनकी इस इंजरी में किसी तरह का सुधार ना होने के चलते सर्जरी कराने का फैसला लिया गया. इसके बाद अभी यह तय नहीं है कि जसप्रीत बुमराह कितने और समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहने वाले हैं. आगामी सीजन में बुमराह की गैरमौजूदगी में जोफ्रा आर्चर टीम के तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023 में 11 की बजाय होंगे 12 खिलाड़ी! इन 5 नियम से पूरी तरह बदल जाएगा क्रिकेट, टॉस के बाद तय होगी प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget