एक्सप्लोरर

मुंबई ने क्रिकेट के भगवान को जन्मदिन पर दिया शर्मनाक हार का तोहफा

जिस 24 अप्रैल को पूरे देश के क्रिकेट फैंस किसी राष्ट्रीय पर्व की तरह मना रहे थे उसी 24 अप्रैल को मुंबई की टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया. सचिन तेंडुलकर जो टीम के साथ आईपीएल की शुरूआत से जुड़े हुए हैं उनका मंगलवार को जन्मदिन था.

सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था. टीम इंडिया का शायद ही कोई ऐसा क्रिकेटर हो जिसने मास्टर ब्लास्टर को उनके जन्मदिन पर बधाई ना दी हो. बस उनकी टीम उन्हें सही तरीके से बधाई देने से चूक गई. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उसे 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की ये इस सीजन की 6 मैच में पांचवी हार है. जिसकी वजह से मुंबई की टीम प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर है. मुंबई के फैंस के लिए सबसे अफसोसनाक बात ये है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के सामने जीत के लिए सिर्फ 119 रनों का आसान लक्ष्य रखा था. 20 ओवर के मैच में 119 रनों के लक्ष्य का मतलब 6 से भी कम की औसत से रन बनाना था, लेकिन मुंबई के बल्लेबाज एक के बाद एक गलती करते चले गए और 18.5 ओवर में 87 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. सनराइजर्स हैदराबाद की ये सीजन में 6 मैचों में चौथी जीत है.

राशिद खान का काट नहीं खोज पाई मुंबई

वैसे तो सनराइजर्स हैदराबाद के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन राशिद खान की काट मुंबई के बल्लेबाज नहीं खोज पाए. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को आईपीएल में ‘डॉट’ बॉल फेंकने में महारत हासिल है. उन्होंने मंगलवार को मुंबई के खिलाफ मैच में भी 16 डॉट बॉल फेंकी. यानी उनकी 16 गेंद पर बल्लेबाज कोई रन नहीं बना पाए. उन्होंने अपने कोटे की बची बाकी 8 गेंदों पर 11 रन दिए, जिसमें सिर्फ 1 चौका शामिल है.

इसके अलावा राशिद खान ने क्रुणाल पांड्या और कीरॉन पोलार्ड को आउट करके मुंबई के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. राशिद खान ने सूर्यकुमार यादव का कैच भी लपका. मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ये दूसरी जीत है. दिलचस्प बात ये है कि पिछले मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो राशिद खान ही थे.

उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को दिलचस्प मुकाबले में 1 विकेट से हराया था. उस मैच में राशिद खान ने अपने कोटे के 4 ओवर में से 18 डॉट बॉल फेंकी थी. उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 1 विकेट झटका था. मुंबई के खिलाफ दोनों ही मैचों में सनराइजर्स की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच राशिद खान को ही चुना गया है.

उलटी हवा कैसे चलाते हैं राशिद खान

राशिद खान उन लेग स्पिनर्स में से हैं जो गेंद को घुमाने की बजाए अपनी ‘एक्यूरेसी’ को हथियार बनाते हैं. राशिद खान की यही खासियत है. वो हवा में ‘क्विक’ हैं. इस सीजन में बेस्ट इकॉनमिकल गेंदबाजी के टॉप तीन स्पेल में से दो उन्हीं के हैं. दोनों ही मुंबई के खिलाफ हैं. एक में उन्होंने 2.75 की इकॉनमी से रन दिया है. दूसरे में उन्होंने 3.25 की इकॉनमी से रन दिया है.

आईपीएल में इस तरह के आंकड़े किसी भी गेंदबाज की काबिलियत को बताने के लिए काफी हैं. ये राशिद खान की काबिलियत ही है कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने करीब 9 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. इससे पहले भी राशिद खान किसी एसोसिएट सदस्य की टीम से आने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये देकर सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था.

राशिद खान अभी 20 साल के भी नहीं हैं. उन्हें 2017 में आईसीसी एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है. इस सीजन में वो अब तक 6 मैच में 6 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल ग्लोबल क्रिकेट का जितना बड़ा प्लेटफॉर्म है वहां राशिद खान का प्रदर्शन निश्चित कई टीमों के मालिकों की आंख में घर कर रहा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget