एक्सप्लोरर

WPL 2024 Auction: मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स पर किया फोकस, ऑक्शन के बाद ऐसी है पूरी स्क्वाड

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 1.65 करोड़ रुपए में 5 खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड में शामिल किया.

Mumbai Indians In WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए आज (19 दिसंबर) हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स को टारगेट किया. फ्रेंचाइजी ने तीन ऑलराउंडर्स और दो गेंदबाजों को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया.

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी 2.1 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन हॉल में उतरी. कम रकम के बावजूद इस फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा दांव लगाया. मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल पर 1.2 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. शबनीम इस्माइल 35 साल की हैं. वह दक्षिण अफ्रीका के लिए साल 2007 से यानी पिछले 16 साल से क्रिकेट खेल रही हैं. इस तेज गेंदबाज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 300 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं.

इस बड़े दांव के बाद मुंबई फ्रेंचाइजी ने चार भारतीय खिलाड़ियों को अपने पाले में शामिल किया. यह चारों सौदे बेहद सस्ते रहे. ऑलराउंडर संजना एस पर मुंबई इंडियंस ने 15 लाख खर्च किए. वहीं, अमनदीप कौर (ऑलराउंडर), फातिमा जाफर (गेंदबाज) और कीर्थाना बालाकृष्णन (ऑलराउंडर) को 10-10 लाख बेस प्राइस पर खरीदा गया. इस तरह मुंबई इंडियंस ने 1.65 करोड़ में पांच खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड में शामिल किया.

13 खिलाड़ियों को किया था रिटेन
मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. उनकी इस लिस्ट में कप्तान हरमनप्रीत कौर से लेकर अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज जैसे कई बड़े नाम थे. इन सभी 13 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस ने अपने कुल 13.5 करोड़ के ऑक्शन पर्स का 11.4 करोड़ रुपए खर्च कर दिया था. ऐसे में खाली बचे पांच स्लॉट के लिए उसके पास 2.1 करोड़ रुपए ही बचे थे.

ऐसी है अब पूरी स्क्वाड
अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिंतिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, संजना एस, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्थाना बालाकृष्णन.

यह भी पढ़ें...

WPL 2024 Auction: ऑक्शन में 30 खिलाड़ियों पर खर्च हुए करोड़ों, भारत की इस गुमनाम खिलाड़ी को 20 गुना ज्यादा मिली कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget