एक्सप्लोरर

एमएसके प्रसाद का खुलासा, धोनी ने कहा था 'एक पांव टूट भी जाता है तब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा'


एमएसके प्रसाद का खुलासा, धोनी ने कहा था 'एक पांव टूट भी जाता है तब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा

चेन्नई: हाल में टीम इंडिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी पर बयान देकर बुरी तरह फंसे टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने एक बार फिर धोनी को लेकर बयान दिया है. लेकिन इस बार प्रसाद का रूख कुछ बदला-बदला सा है. 


राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने खुलासा करते हुए बताया, पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गये और यह तय लग रहा था कि वह नहीं खेल पाएंगे लेकिन तत्कालीन कप्तान की प्रतिबद्धता देखिये कि वह न सिर्फ मैच खेलने के लिये उतरे बल्कि उन्होंने इसमें जीत भी दर्ज की.


प्रसाद ने एक कार्यक्रम में बताया कि यहां तक कि उनके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी को तैयार रखा था लेकिन धोनी ने उनसे कहा कि वह चिंता नहीं करें क्योंकि ‘अगर मेरा एक पांव टूट भी जाता है तब भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा.’’ 


प्रसाद ने कल रात तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ (टीएनएसजीए) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान फरवरी 2016 में ढाका में खेले गये एशिया कप के दौरान घटी घटना का जिक्र किया जिससे धोनी के समर्पण और प्रतिबद्धता का पता चलता है.


उन्होंने कहा कि मैच से दो दिन पहले धोनी चोटिल हो गये लेकिन उन्होंने टीम की अगुवाई की और उसे जीत दिलायी.


प्रसाद ने कहा, ‘‘देर रात जिम में अभ्यास करते हुए धोनी ने वजन उठाया और अचानक उनकी पीठ में दर्द हुआ और वह उस भारी वस्तु के साथ गिर गये. सौभाग्य से वह वस्तु उन पर नहीं गिरी. वह चल नहीं पा रहे थे. उन्हें स्ट्रेचर पर उठाना पड़ा.’’ 


चयनसमिति के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि इस परिस्थिति से कैसे निबटा जाए. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं स्थिति जाने के लिये धोनी के कमरे में गया. उन्होंने मुझसे कहा, ‘चिंता न करो एमएसके भाई. ’ मैंने यहां तक उनसे पूछा कि मुझे पत्रकारों को क्या बताना है और उन्होंने फिर से जवाब दिया, ‘चिंता न करो एमएसके भाई.’’ प्रसाद ने कहा कि वह किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने विकल्प के रूप में पार्थिव पटेल को बुला दिया था. लेकिन धोनी मैच खेलने के लिये तैयार थे.


प्रसाद ने कहा, ‘‘दोपहर बाद टीम की घोषणा से पहले धोनी मैच खेलने के लिये तैयार हो गये थे. उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया और कहा कि मैं इतना ज्यादा चिंतित क्यों हूं. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर मेरा एक पांव टूट भी जाता है तब भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटेड राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget