एक्सप्लोरर

अगला विश्वकप खेलने की तैयारी पर बोले धोनी, शमी के सवाल पर साधी चुप्पी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बीते दिन अगले वर्ल्डकप को लेकर अपनी मौजूदगी पर बात रखी. लेकिन मोहम्मद शमी के पारिवारिक झगड़े के सवाल धोनी ने चुप्पी साध ली.

नई दिल्ली/लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बीते दिन अगले वर्ल्डकप को लेकर अपनी मौजूदगी पर बात रखी. लेकिन मोहम्मद शमी के पारिवारिक झगड़े के सवाल धोनी ने चुप्पी साध ली.

टीम इंडिया के स्टार धोनी ने अगले विश्वकप में खुद के खेलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि वो इसके लिए तैयारी करेंगे. बीते दिन खास बातचीत में अगले विश्वकप टूर्नामेंट में खेलने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि 'जहां तक फिटनेस का सवाल है तो अगर मैं फिट नहीं होता तो अब तक क्रिकेट क्यों खेल रहा होता.'

टीम इंडिया के वर्ल्डकप विनर कप्तान ने कहा कि 'अगले विश्वकप में अभी करीब साल भर का समय है लेकिन इसके लिये तैयारी जरूर करूंगा.'

धोनी ने उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में कहा कि इस सूबे में क्रिकेट हमेशा अच्छा रहा. हालांकि यहां के गेंदबाजों को उतने मौके नहीं मिले, मगर स्विंग पर उनकी पकड़ हमेशा बेहतर रही.

भारत के सफलतम कप्तान रहे धोनी ने कहा कि दुनिया में क्रिकेट का दायरा बढ़ रहा है. अफगानिस्तान और नेपाल में अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं. खासकर अफगान टीम का खेल देखकर क्रिकेट के आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिलते हैं.

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि पहले मां-बाप अपने बच्चे को खेलने पर डांटते-फटकारते थे, मगर आज वे उन्हें मैदान में भेज रहे हैं. बात यह है कि वे बच्चों को इतनी सहूलियतें दे रहे हैं कि बच्चे गर्मी और लू में मैदान में नहीं टिक पाते हैं.

धोनी ने तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी के पारिवारिक मसले के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

एमएस धोनी भारत के लिए 2007, 2011 और 2015 विश्वकप में खेले हैं. जिनमें 2011 और 2015 विश्वकप में वो टीम के कप्तान भी रहे हैं. धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2011 का क्रिकेट विश्वकप जीता. जबकि 2015 के विश्वकप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी.

धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब वो केवल वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget