एक्सप्लोरर

MS Dhoni: धोनी ने बताया अपना अगला प्लान, IPL से रिटायरमेंट के बाद आर्मी में देंगे सेवाएं

MS Dhoni Retirement Plan: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का कहना है कि वह क्रिकेट के बाद इंडियन आर्मी के साथ वक्त बिताना चाहते हैं.

MS Dhoni On IPL Retirement: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के बाद का अपना फ्यूचर प्लान तय कर लिया है. वह IPL से रिटायरमेंट के बाद आर्मी को अपनी सेवाएं देना चाहते हैं. एक इवेंट में उन्होंने यह बात कही है.

एक फैन ने जब उनसे पूछा कि क्रिकेट के बाद उनका क्या प्लान है, तो धोनी ने जवाब दिया, 'मैंने अभी तो इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है. मैं अभी क्रिकेट खेल रहा हूं. यह मेरे लिए भी जानना वाकई दिलचस्प होगा कि क्रिकेट के बाद मैं क्या करूंगा. लेकिन एक चीज लगभग तय है. मैं आर्मी के साथ थोड़ा और वक्त गुजारना चाहूंगा. क्योंकि पिछले कुछ सालों में मैं ऐसा नहीं कर पाया हूं.'

गौरतलब है कि एमएस धोनी को साल 2011 में इंडियन आर्मी ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा था. वह पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. पिछले एक दशक में वह कई मौकों पर आर्मी की ड्रेस में अलग-अलग जगह का दौरा करते नजर आ चुके हैं.

बरकरार है IPL में धोनी का जलवा
एमएस धोनी 42 साल के हो चुके हैं. साल 2019 में उन्होंने आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में क्रिकेट खेला था. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी वह आईपीएल में बने हुए हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और पिछले सीजन में उन्होंने एक बार फिर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था.

पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने निचले क्रम में आते हुए लाजवाब बल्लेबाजी का भी प्रदर्शन किया था. वह इस उम्र में भी बल्लेबाजी और कप्तानी के मामले में बाकी खिलाड़ियों को बहुत पीछे छोड़े हुए हैं. यही कारण है कि अब तक उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास नहीं लिया है. वह आईपीएल 2024 में भी चेन्नई टीम को लीड करते नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें...

Bajrang Punia: पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका तो बजरंग पूनिया ने फुटपाथ पर रख दिया 'पद्मश्री', पीएम मोदी को लौटाने जा रहे थे अवॉर्ड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget