एक्सप्लोरर

शिखर धवन बोले, 'धोनी ने खुद लिए कई फैसले, उन्हें अपना फैसला खुद करने दें'

शिखर धवन ने एमएस धोनी के संन्यास पर अपनी बात रखी है. धवन ने साफ किया है कि एमएस धोनी के संन्यास पर कयास लगाने बेकार हैं, उन्हें खुद अपना फैसला लेने दिया जाए.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और बाएं हाथ के बल्लेबाज़ शिखर धवन अकसर खुलकर बात करने के लिए पहचाने जाते हैं. अब शिखर धवन ने एमएस धोनी के संन्यास पर अपनी बात रखी है. धवन ने साफ किया है कि एमएस धोनी के संन्यास पर कयास लगाने बेकार हैं और वो इस बात को खुद जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है. धवन ने आगे कहा कि वो हर खिलाड़ी की काबीलियत को अच्छे से समझते हैं इसलिए हमें उनका फैसला उनपर ही छोड़ना चाहिए. धवन ने इंडिया टीवी के एक खास शो में बातचीत करते हुए कहा, ''धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे है, मुझे लगता है कि वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना चाहिए. यह उनका फैसला होना चाहिए. उन्होंने अपने करियर में भारत के लिये काफी अहम फैसले लिये हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आयेगा वह फैसला करेंगे. '' इसके आगे शिखर ने बताया कि वो कैसे किसी खिलाड़ी की काबीलियत समझते हैं. धवन ने कहा, ''यह बड़े नेतृत्वकर्ता की खासियत होती है. वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कि कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए. वह जानता है कि एक खिलाड़ी को चैम्पियन कैसे बनाया जाये. उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है. उनका (धोनी) नियंत्रण ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है. '' धवन ने कहा कि मौजूदा टीम के सदस्य धोनी का काफी सम्मान करते हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, ''धोनी भाई टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं. हम सभी उनके आभारी हैं और हम उनका काफी सम्मान करते हैं और ऐसा ही विराट के साथ है.'' धवन ने कहा, ''जब विराट युवा था तो उन्होंने उसका काफी मार्गदर्शन किया था. यहां तक कि जब वह कप्तान बना तब भी धोनी भाई हमेशा उसकी मदद के लिये रहते थे. यह एक कप्तान की खासियत है. यह देखकर अच्छा लगता है कि विराट अब उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget