एक्सप्लोरर

धोनी पर लगना चाहिए था दो से तीन मैच का बैन: वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो से तीन मैचों का बैन लगाया जाना चाहिए था.

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो से तीन मैचों का बैन लगाया जाना चाहिए था.

धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में अंपायर के फैसले के खिलाफ डगआउट से मैदान पर आ गए थे. इसके कारण धोनी को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. धोनी की आधी मैच फीस काट ली गई है.

वेबसाइट क्रिकबज ने सहवाग के हवाले से लिखा है, "अगर उन्होंने यह भारतीय टीम के लिए किया होता तो मैं काफी खुश होता. मैंने उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी के दिनों में इतने गुस्से में कभी नहीं देखा. मुझे लगता है कि वह चेन्नई को लेकर कुछ ज्यादा ही भावुक हो रहे हैं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब चेन्नई के दो खिलाड़ी मैदान पर थे तब उन्हें मैदान पर नहीं आना चाहिए था. वह दो खिलाड़ी भी नो बॉल को लेकर उतने ही गुस्से में थे जितने धोनी. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें इसे जाने देना चाहिए था."

सहवाग ने कहा, "इसके लिए उन पर आईपीएल के नियमों के हिसाब से दो से तीन मैच का बैन लगना चाहिए ताकि एक उदाहरण दिया जा सके. उन्हें मैदान से बाहर ही रहना चाहिए था."

इस मैच के आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स द्वारा फेंकी गई फुलटॉस को अंपायर ने पहले नो बॉल दिया था, लेकिन बाद में लेग अंपयार के कारण यह फैसला बदल दिया गया था. इस पर मैदान पर मौजूद चेन्नई के मिशेल सैंटनर और रवींद्र जडेजा अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे थे और उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी. इसी बीच धोनी मैदान पर आकर अंपायरों से बहस करने लगे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget