एक्सप्लोरर

IPL 2017 लक्ष्य हासिल करते समय शांत रहना जरूरी: धोनी


IPL 2017 लक्ष्य हासिल करते समय शांत रहना जरूरी: धोनी

पुणे: अपनी आतिशी पारी के दम पर शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि रनों का पीछा करते समय शांत रहना बेहद जरूरी है. आईपीएल-9 में सुपरजाएंट के कप्तान रहे धोनी ने अहम समय पर 34 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलते हुए पुणे को छह विकेट से जीत दिलाई.


मैन ऑफ द मैच चुने गए धोनी ने कहा कि वह अपने ऊपर बढ़ते हुए रन रेट का दबाव नहीं लेते.


मैच के बाद धोनी ने कहा, "ऐसी कोई रन रेट नहीं जो ज्यादा हो. यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि विपक्षी टीम के गेंदबाज किस तरह से गेंदबाजी करते हैं. इसलिए सात, आठ, नौ, दस की रन रेट मायने नहीं रखती. जो मायने रखता है वो यह है कि आप अपने आप को कितना शांत रखते हो."


धोनी ने मनोज तिवारी की भी तारीफ की. तिवारी ने अंत में धोनी का बखूूबी साथ दिया. धोनी ने कहा, "आप हमेशा इस तरह के मैच नहीं जीत सकते. हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. मनोज ने अच्छा योगदान दिया जो महत्वपूर्ण था क्योंकि उसने ज्यादा गेंदें नहीं खाईं."


धोनी ने माना की लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था. उन्होंने साथ ही कहा कि पुणे की टीम इसलिए जीती क्योंकि उसके पास बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज हैं.


उन्होंने कहा, "यह मुश्किल था. लेकिन हमारे पास बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. हमारे लिए यह जरूरी था कि हम राशिद खान को आराम से खेलें और दूसरी तरफ से तेजी से रन बनाते रहें."


धोनी की तारीफ करते हुए पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा, "अंत में काफी करीबी मैच हो गया था लेकिन, धोनी ने वही किया जो वो लंबे समय से करते आ रहे हैं. दबाव में वह एक बार फिर सफल साबित हुए."


छह विकेट से मिली इस जीत के बाद पुणे की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचले स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है. स्मिथ को भरोसा है कि आगे चार मैच घर में होने के कारण टीम और ऊपर जाएगी.


स्मिथ ने कहा, "यह 160-165 का विकेट था. हमने अपनी रणनीति पर अमल नहीं किया. हमने अच्छी बल्लेबाजी की. राहुल त्रिपाठी ने शीर्ष क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी की और फिर एमएस ने अच्छा किया. हमें घर में चार मैच खेलने हैं और एक मुंबई में खेलना है. उम्मीद है कि हम इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget