एक्सप्लोरर

आखिरी बार भारतीय मैदान पर उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी !

भारतीय टी-20 टीम से बार होने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घरेलू मैदान पर साल 2018 में आखिरी बार वनडे मैच खेलने में मैदान पर उतरेंगे.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड में पांच वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस आज का मैच देखना बिल्कुल नहीं भूलें, क्योंकि विश्वकप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भारतीय मैदान पर साल के आखिरी वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे.

इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का अपने घर में इस साल का यह आखिरी वनडे मैच होगा. इस आखिरी मैच के बाद भारत अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. आपको बता दें कि धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है. ऐसे में धोनी इस आखिरी वनडे मैच के बाद इस साल कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाएंगे.

साल 2018 में धोनी लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसे में वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता धोनी को लेकर कुछ कड़ा फैसला ले सकते है. हालांकि धोनी को टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर मुख्य चयनकर्ताओं का कहना है कि उन्हें टीम से बाहर नहीं उन्हें बल्कि आराम दिया गया है.

आपको बता दें कि धोनी इस साल कुल 19 वनडे मैच खेल चुके हैं. इस 19 मैचों में धोनी ने मामूली औसत से महज 275 रन बनाए हैं जिसमें उनका सार्वाधिक स्कोर 42 रनों का रहा है. इस साल वनडे क्रिकेट में धोनी के बल्ले से एक भी शतक या फिर अर्द्धशतक नहीं निकला है.

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी को टीम में जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा भारतीय टीम 12 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कुछ इस तरह है भारतीय टीम का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और टेस्ट के लिए टीम का एलान पहले ही किया जा चुका है लेकिन वनडे टीम की घोषणा होना अभी बाकी है. ऐसे में इस आखिरी वनडे मैच के बाद धोनी पूरे दो से भी अधिक महीने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में 10 हजारी बनने से एक बार फिर चूके धोनी

इसके साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ इस आखिरी मुकाबले में धोनी की नजर भारत की ओर खेलते हुए वनडे में दस हजार रन बनाने पर भी होगी. धोनी को भारतीय टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने के लिए अब केवल एक रन की जरूरत है.

आपको बता दें कि धोनी वैसे तो वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे कर चुके हैं लेकिन धोनी के इस दस हजार रन में वह 174 रन भी शामिल है जो उन्होंने साल 2007 में अफ्रीका इलेवन और एशिया इलेवन के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज में बनाए थे.

भारत के लिए खेलते हुए वनडे प्रारूप में धोनी ने अभी कुल 9,999 रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है
गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है
IPL 2026: विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी बना RCB का कप्तान, दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11
विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी बना RCB का कप्तान, दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget