एक्सप्लोरर

Mohit Sharma on Bumrah: मोहित शर्मा ने बुमराह की जमकर की तारीफ, बताया क्यों वे हो सकते हैं अच्छे कप्तान

Jasprit Bumrah Team India: मोहित शर्मा ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है. उन्होंने बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Jasprit Bumrah Mohit Sharma Team India: टीम इंडिया 1 जुलाई से बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी. कप्तान रोहित शर्मा कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में संभव है कि वे इस मैच में न खेलें. अगर रोहित नहीं खेले तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी जा सकती है. मोहित शर्मा ने इसको लेकर एक खास प्रतिक्रिया दी है. मोहित का कहना है कि वे बुमराह को टेस्ट कप्तान बनते हुए देखना चाहते हैं. उनका मानना है कि बुमराह बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के हैं.

मोहित ने बुमराह की तारीफ की है. 'इंडिया टुडे' पर छपी खबर के मुताबिक मोहित ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि आप जस्सी (जसप्रीत बुमराह) को कितना जानते हैं, लेकिन मैं उसे बहुत अच्छे से जानता हूं. वह बहुत ही शांत और सरल स्वभाव का है. वह मैदान पर आक्रामक गेंदबाजी करता है. लेकिन मैदान के बाहर बहुत ही शांत है. अगर उसे कप्तान बनाया जाता है तो यह टैबू दूर हो जाएगा कि तेज गेंदबाज कप्तान नहीं बन सकते हैं.'' 

मोहित ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का जिक्र करते हुए कहा, ''एक ऑलराउंडर खिलाड़ी अच्छी कप्तानी कर सकता है, जैसा कि हार्दिक ने आईपीएल में किया. पाजी (कपिल देव) ने टीम इंडिया की कप्तानी की. अगर दूसरे देशों को देखें तो पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की. इसलिए अब अगर बुमराह को कप्तान बनाया जाता है तो यह टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छा होगा.''

गौरतलब है कि 1 जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम बुमराह को कप्तानी सौंप सकती है. अगर रोहित प्लेइंग इलेवन में नहीं रहे तो मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है. मयंक और शुभमन गिल को ओपनिंग के लिए कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: BCCI ने बाहर घूमने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लगाई फटकार? कोविड19 को लेकर दी खास सलाह

IND vs IRE: आयरलैंड के गेंदबाज के मन में बैठा खौफ, कहा- खराब गेंदबाजी की तो नहीं छोड़ेंगे भारतीय बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget