एक्सप्लोरर

Watch: जादू-टोना कर चर्चाओं में मोहम्मद सिराज! देखें कैसे 'टोटका' करके मार्नस लबुशेन को किया आउट; वीडियो वायरल

Mohammed Siraj: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चर्चाओं में रहे हैं. अब उनका मार्नस लबुशेन को आउट करने के लिए टोटके का वीडियो वायरल हो रहा है.

Mohammed Siraj Marnus Labuschagne: मोहम्मद सिराज इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई फैंस की आंखों में खटक रहे हैं. वो जब भी गेंदबाजी करने आते हैं या फील्डिंग के समय गेंद उनके हाथों में आती है तब ऑस्ट्रेलियाई फैंस उनके लिए 'बू' की आवाज निकालते दिखाई पड़ते हैं. अब सिराज एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं क्योंकि उन्हें बीच मैदान में टोटका करते देखा गया है. दरअसल यही टोटका कुछ देर बाद टीम इंडिया के काम आया क्योंकि मार्नस लबुशेन बहुत बाहर की गेंद को खेलने के चक्कर में 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

यह मामला पारी के 33वें ओवर का है जब मोहम्मद सिराज बॉलिंग कर रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद को मार्नस लबुशेन ने खाली जाने दिया था, तभी सिराज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को घूरते हुए आगे आए. जवाब में लबुशेन ने भी उन्हें घूरने का प्रयास किया, लेकिन सिराज उन्हें नजरअंदाज कर स्टंप्स के पास चले गए. उन्होंने टोटका करते हुए स्टंप्स पर रखी बाईं गिल्ली को दायीं और दायीं गिल्ली को बाईं तरफ रख दिया. हालांकि लबुशेन ने बाद में बेल्स को दोबारा अपनी सही जगह रख दिया था.

आपको याद दिला दें कि एडिलेड टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज और मार्नस लबुशेन ने माहौल गर्म कर दिया था. उस भिड़ंत में सामने 'बीयर स्नेक' के कारण लबुशेन गेंद फेंके जाने से पहले ही स्टंप्स के आगे से हट गए थे. इससे सिराज को गुस्सा आ गया और उन्होंने लबुशेन के हटने के बावजूद गेंद को स्टंप्स की तरफ फेंक कर मारा था.

जहां तक ब्रिसबेन टेस्ट की बात है, सिराज ने 33वें ओवर में गिल्लियां बदलने के टोटके को अंजाम दिया था. उससे अगले ही ओवर में नितीश रेड्डी बॉलिंग करने आए. नितीश काफी देर तक स्टंप्स की लाइन में गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन तभी 34वें ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने काफी बाहर की, जिसे खेलने के लालच में लबुशेन स्लिप में खड़े विराट कोहली को कैच थमा बैठे.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: ऋषभ पंत ने रचा बहुत बड़ा कीर्तिमान, एमएस धोनी से अब भी बहुत पीछे

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget