एक्सप्लोरर

रेप के आरोप पर शमी बोले, 'घर से 30 किलोमीटर दूर थे भाई, फिर रेप कैसे हुआ'

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अब पत्नी हसीन जहां के सभी आरोपों पर अपना पक्ष खुलकर सामने रख रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने ना सिर्फ अपनी और हसीन की निज़ी ज़िंदगी के राज़ खोलकर रख दिए. बल्कि अपने भाई पर लगाए गए हसीन के गंभीर आरोप पर सफाई भी पेश की.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अब पत्नी हसीन जहां के सभी आरोपों पर अपना पक्ष खुलकर सामने रख रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने ना सिर्फ अपनी और हसीन की निज़ी ज़िंदगी के राज़ खोलकर रख दिए. बल्कि अपने भाई पर लगाए गए हसीन के गंभीर आरोप पर सफाई भी पेश की.

6 मार्च को शमी की पत्नी हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद से मोहम्मद शमी मुश्किलों में हैं. लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार एबीपी न्यूज़ पर अपने भाई पर लगे रेप के आरोपों का भी जवाब दिया.

हसीन जहां का आरोप:
हसीन जहां ने आरोप लगाया है कि पति शमी की मौजूदगी में उनके बड़े भाई ने उनसे दुष्कर्म किया. साथ ही हसीन ने कहा कि शमी ने खुद ही उन्हें कमरे के अंदर बड़े भाई के पास धक्का देकर बंद कर दिया था. वहां उनसके साथ दुष्कर्म होता रहा लेकिन शमी ने कोई मदद नहीं की. 

हसीन के इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने शमी और उनके बड़े भाई के खिलाफ गैर जमानती धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है.

मोहम्मद शमी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में पूरे दो दिन का शेड्यूल सामने रख दिया. 

EXCLUSIVE: शमी का खुलासा, 'पिता के आखिरी समय में हसीन ने कर दिया था उन्हें दूर, बहन के घर आज तक नहीं जाने दिया'

भाई पर लगे रेप के आरोपों पर शमी की सफाई:
मोहम्मद शमी के भाई लगे रेप के आरोपों पर शमी ने कहा कि 'हसीन ने 7 दिसंबर को मेरे भाई पर रेप के आरोप लगाए हैं, 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट खत्म हुआ और उसी दिन हम लोग भुवनेश्वर के रिसेप्शन के लिए दिल्ली गए थे. जिसमें हसीन भी बच्ची के साथ शामिल थीं.'

शमी ने कहा, 'फंक्शन के अगले दिन 7 तारिख को सुबह 11 बजे हसीन ताज़ होटल से निकलकर पांच घंटे बाद अमरोहा लौट गईं. जहां पहुंचने में उन्हें तकरीबन 5 घंटे लगे. वो चार या साढ़े चार बजे मेरे गांव पहुंचती हैं. इसके 15 मिनट के बाद मैं फार्म-हाउस चला जाता हूं. इतना ही नहीं खुद हसीन मुझे मैसेज करती हैं कि आपको ठंड लग जाएगी, स्वेटर ले लीजिएगा, मैं उन्हें जवाब भी देता हूं कि मैं ले लूंगा.' 

इसके बाद शमी ने अपने भाई का ज़िक्र करते हुए कहा कि 'लेकिन इन सब में भाई कहां से आ गया. इस दौरान भाई वहां है ही नहीं, भाई उस जगह से 30 किलोमीटर दूर मुरादाबाद में हैं. फिर रेप कैसे हो गया?' 

देखें शमी के जवाब का पूरा वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget