एक्सप्लोरर

दुनिया के नहीं, सिर्फ भारत के 'बेस्ट बैटर' हैं विराट? किंग कोहली को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद शमी

Mohammed Shami: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने भारत और दुनिया के बेस्ट बैटर के बारे में जवाब दिया. तो आइए जानते हैं कि क्या बोले मोहम्मद शमी.

Mohammed Shami On Best Batter: विराट कोहली मौजूदा वक़्त में दुनिया के 'बेस्ट बैटर' हैं, इस बात को कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ी मानते हैं. कोहली ने शानदार बैटिंग से दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है. कोहली क्रिकेट जगत के उन चुनिंदा प्लेयर्स में से हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खुद को ढालने की काबीलियत रखते हैं. लेकिन मोहम्मद शमी आखिर विराट कोहली के बारे में क्या बोल गए?

'न्यूज़ 18' को दिए एक इंटरव्यू में शमी से बेस्ट बैटर को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया. लेकिन इस सवाल को एक नहीं बल्कि दो हिस्सों में पूछा गया, जिसका शमी के बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. 

पहले शमी से सवाल किया गया कि भारत का बेस्ट बैटर कौन है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया. 

इसके बाद भारतीय पेसर से दूसरा सवाल पूछा गया कि दुनिया का बेस्ट बैटर कौन है? इसका जवाब देते हुए शमी ने कहा, "अभी तो नाम लिया था, विराट कोहली." यानी, शमी ने दोनों ही सवालों का जवाब विराट कोहली के नाम से दिया. 

चोट के चलते टीम से चल रहे हैं बाहर 

बता दें कि मोहम्मद शमी इन दिनों चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के ज़रिए आखिरी मुकाबला खेला था, जिसके बाद से वो मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है. 

सीरीज़ के शुरुआती दो मैच हो चुके हैं. वहीं बाकी तीन मैचों के लिए अभी भारतीय टीम का एलान होना भी बाकी है. शुरुआती दो मुकाबलों में शमी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बाकी तीन मैच के लिए वो भारतीय स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी इस बात लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

 

ये भी पढ़ें...

ईशान किशन को लेकर गुत्थी और उलझी, वापसी की राह बेहद मुश्किल हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget