एक्सप्लोरर

ईशान किशन को लेकर गुत्थी और उलझी, वापसी की राह बेहद मुश्किल हुई

ईशान किशन टीम इंडिया से बाहर हैं. ईशान ने ब्रेक की मांग की थी, लेकिन अब उनके लिए वापसी का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है.

ईशान किशन के टीम इंडिया में नहीं होने की गुत्थी और ज्यादा उलझती जा रही है. धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कहां हैं? ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं? ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी क्यों नहीं हो रही है? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब नहीं मिल पा रहे हैं. हालांकि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि ईशान किशन को टीम इंडिया में वापसी करने से पहले कोई मैच खेलना होगा. बावजूद इसके ईशान किशन ने अभी तक झारखंड़ की ओर से कोई रणजी मैच नहीं खेला है. अब इस बात की संभावना बेहद कम नज़र आ रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे हुए तीन मैचों में ईशान किशन खेलते हुए नज़र आएंगे.

दरअसल, ईशान किशन को लेकर सारे विवाद की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका दौरे से हुई. मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर ईशान किशन ने टीम इंडिया से ब्रेक की मांग की. किशन और ब्रेक मिल गया और वह दक्षिण अफ्रीका से वापस इंडिया लौट गए. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मौके नहीं मिलने की वजह से ईशान किशन परेशान हैं. हालांकि पहले अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में ईशान किशन को जगह नहीं दी गई. इसके बाद ईशान किशन के नहीं खेलने पर बहस शुरू हो गई.

किशन के लिए मुश्किल बढ़ी

ईशान किशन के पास टीम इंडिया में वापसी करने का एकमात्र जरिया रणजी ट्रॉफी खेलना है. लेकिन किशन 9 फरवरी को खेले जाने वाले झारखंड के आखिरी मुकाबले में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में किशन की वापसी का रास्ता और ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है. किशन के पास हालांकि टेस्ट सीरीज में खेलने का बेहतरीन मौका था. इस वक्त केएस भरत रन नहीं बना पा रहे हैं. भरत का बाहर होना तय है. लेकिन किशन के नहीं होने के चलते अब ध्रुव जोरेल को डेब्यू का मौका मिल सकता है. किशन हालांकि आईपीएल के जरिए ही अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए नज़र आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget