एक्सप्लोरर

मैच फिक्सिंग के आरोप पर मोहम्मद भाई का बड़ा खुलासा, शमी को बताया निर्दोष

भारतीय क्रिकेट मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में एक बड़ा खुलासा हुआ है. लंदन में रहने वाले मोहम्मद भाई ने शमी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप को पूरी तरह से गलत बताया है. मोहम्मद भाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि शमी बिल्कुल निर्दोष है और ना मेरा और ना ही, शमी का मैच फिक्सिंग से कोई लेना देना है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में एक बड़ा खुलासा हुआ है. लंदन में रहने वाले मोहम्मद भाई ने शमी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप को पूरी तरह से गलत बताया है. मोहम्मद भाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि शमी बिल्कुल निर्दोष है और ना मेरा और ना ही, शमी का मैच फिक्सिंग से कोई लेना देना है.

मोहम्मद भाई ने कहा, 'हां, मैं शमी और उनकी पत्नी से इंग्लैंड में मिला था. मैं क्रिकेट फैन हूं जैसे पूरी दुनिया शमी को जानती है मैं भी वैसे ही उन्हें जानता हूं. शमी से मेरी मुलाकात इंग्लैंड में किसी मैच के दौरान हूई थी.'

मोहम्मद भाई ने बताया, 'शमी एक अच्छे इंसान हैं. इंग्लैंड में मुलाकात के बाद मैं अपने कारोबार से समय निकाल कर शमी और उनकी पत्नी को लंदन में घुमाया, उनके साथ खाने पर गया. यहां तक कि जब इंग्लैंड से वे लोग वापस भारत आ रहे थे तब मैं खुद अपनी फैमली के साथ उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आया था.'

फिक्सिंग के आरोपों पर मोहम्मद भाई ने कहा, 'मैंने कोई गलत काम नहीं किया है. अगर मेरे उपर इस तरह का आरोप लग रहा है तो मैं हर तरह के जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हूं. किसी भी एजेंसी के जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं. मैं बेशक इंग्लैंड में 25 साल से भी अधिक समय से रह रहा हूं लेकिन मेरे अंदर भी भारतीय खून है और में किसी भी कीमत पर देश के साथ गद्दारी नहीं कर करुंगा. मैं तिरंगे को कभी नहीं झुकने दूंगा.'

अलिश्बा पर बात करते हुए मोहम्मद भाई ने कहा, 'मैं ऐसी किसी भी लड़की को नहीं जानता हूं. मैंने अलिश्बा नाम ही मीडिया के माध्यम से पहली बार सुना है ना कभी किसी भी तरह का कोई पैसा लिया है. मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया. मुझे हैरानी हो रही है कि अलिश्बा के साथ मेरा नाम क्यों जोड़ा गया है.'

इससे पहले अलिश्बा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि शमी पर लगे मैच फिक्सिंग का आरोप सरासर गलत है. अलिश्बा ने कहा था कि मैं एक क्रिकेट फैन के नाते शमी को जानती हूं. मैं शमी से मिल भी चुकी हूं लेकिन मैच फिक्सिंग जैसा जो आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद है.

आपको बता दें कि पत्नी हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा से लेकर मैच फिक्सिंग तक का संगीन आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से शमी का नाम हटा दिया है साथ ही एंटी करप्शन यूनिट ने शमी से पूछताछ भी की है.

इन विवादों के बाद शमी का आईपीएल सीजन-11 में खेलने पर भी संशय बना हुआ है. दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम एंटी करप्शन यूनिट रिपोर्ट के बाद ही शमी पर कोई फैसला लेगी.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget