एक्सप्लोरर

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एमएस धोनी से किया अनुरोध, कहा- पुराने अंदाज में खेलो और टीम इंडिया का भला करो

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर अपना बयान दिया है और कहा है कि अगर धोनी को लगता है कि वो पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दे सकते हैं तो उन्हें आगे खेलना चाहिए. वहीं उन्हें अपने पुराने अंदाज में ही खेलना होगा जिससे टीम इंडिया का भी भला हो सके.

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि एमएस धोनी और सेलेक्टर्स के बीच की बातचीत काफी महत्तवपूर्ण होगी क्योंकि धोनी अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. इससे पहले भारत को टी20 और वनडे में विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ये कहा जा रहा था कि वो 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं. हालांकि ऐसा हुआ नहीं तो वहीं अब ये कहा जा रहा है कि सेलेक्टर्स और उनके बीच की बातचीत से ये निर्णय अंत में लिया जा सकता है. इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज सीरीज को देखते हुए टीम चुनी जानी थी लेकिन धोनी ने उससे पहले ही ये कहा दिया कि वो पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ 2 महीने रहना चाहते हैं और इस बीच वो वेस्टइंडीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. अब धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, '' अगर एक खिलाड़ी खेलना चाहता है तो सेलेक्टर्स को उससे बात करनी होगी कि वो और कितना खेलना चाहता है. बड़े खिलाड़ी की अगर बात करें तो उससे बात करना जरूरी है. ऐसे में एक फैसला सामने आता है वरना लोग ये लिखना शुरू कर देते हैं कि धोनी को रिटायर होना चाहिए या नहीं होना चाहिए. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आगे कहा कि, '' मुझे लगता है कि अगर धोनी फिट हैं और आगे खेलना चाहते हैं तो उन्हें खेलना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि अगर आप ज्यादा क्रिकेट खेल लेते हैं तो आपका मन भर जाता है और अगर धोनी के साथ ऐसा नहीं है तो उन्हें आगे खेलते रहना चाहिए. वहीं उनक मानना है कि अगर धोनी को खेलना है तो उन्हें अपने पुराने अंदाज में ही खेलना होगा क्योंकि इससे टीम इंडिया का ही फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: संजू सैमसन फ्लॉप, भारत का पहला विकेट गिरा; अभिषेक-ईशान क्रीज पर मौजूद
Live: संजू सैमसन फ्लॉप, भारत का पहला विकेट गिरा; अभिषेक-ईशान क्रीज पर मौजूद
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget