एक्सप्लोरर

County Cricket: चेतेश्वर पुजारा की एकाग्रता के फैन हो गए मोहम्मद रिजवान, तारीफ में कही यह खास बात

County Championship Division-2: टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में ससेक्स के लिए खेल रहे हैं.

Mohammad Rizwan and Cheteshwar Pujara: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान काउंटी क्रिकेट में अपने साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की बैक टू बैक सेंचूरी से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने पुजारा की एकाग्रता की खूब तारीफ की है. रिजवान कहते हैं कि एकाग्रता के मामले में वह टॉप-3 बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा को शामिल करते हैं.

रिजवान कहते हैं, 'वह (चेतेश्वर पुजारा) बेहद अच्छे इंसान हैं. उनकी एकाग्रता और फोकस बेमिसाल है. अगर आपको उनसे कुछ सीखने का मौका मिले तो जरूर सीखना चाहिए. एकाग्रता के मामले में मैं जिन तीन खिलाड़ियों को सबसे बेहतर मानता हूं उनमें यूनिस भाई, फवाद आलम और पुजारा हैं. पुजारा मेरी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और फवाद तीसरे नंबर पर.'

गौरतलब है कि काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में पुजारा और रिजवान ससेक्स की ओर से खेल रहे हैं. पुजारा ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए पिछले चार काउंटी मैचों में लगातार चार शतक लगाए हैं. इनमें दो डबल सेंचूरी भी शामिल है. इस महीने डरहम के खिलाफ पुजारा और रिजवान ने 154 रन की साझेदारी की थी. इन दोनों का एक साथ खेलना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय रहा था.

रिजवान इस दौरान पुजारा से काफी कुछ सीखते भी हैं. वह बताते हैं, 'काउंटी क्रिकेट में जब मैं जल्दी आउट हुआ तो मैंने पुजारा से बात की. उन्होंने मुझे कुछ जरूरी सलाह दी, इसमें बॉडी के करीब से खेलने की सलाह भी शामिल थी. सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों से हम सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट को काफी खेल रहे हैं, जिसमें कई बार बॉडी से दूर होकर खेलना जरूरी हो जाता है. सफेद बॉल से खेले जाने वाले क्रिकेट में हम बॉडी के करीब से नहीं खेलते क्योंकि वहां गेंद इतनी स्विंग और सीम नहीं होती.'

रिजवान कहते हैं, 'काउंटी के शुरुआती मैचों में मैं बॉडी से दूर होकर ही शॉट खेल रहा था और इसी कारण दो बार एक ही तरह से आउट हुआ. तब मैं नेट प्रैक्टिस के दौरान उनके (पुजारा) के पास गया. उन्होंने कहा जब हम एशिया में खेलते हैं तो हम ड्राइव शॉट खेलकर गेंद को फोर्स करते हैं. यहां हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं. हमें बॉडी के करीब से खेलने की जरूरत होती है. ये चीजें हैं जो मैंने उनसे सीखी हैं.'

यह भी पढ़ें..

IND vs AUS: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया! सितंबर में हो सकती है टी-20 सीरीज

Watch: जिम में प्रीति जिंटा के साथ दिखे शिखर धवन, मस्तीभरे अंदाज में चलता रहा वर्कआउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget