एक्सप्लोरर

MLC T20 League : 17 टीमों के लिए खेल चुके इस खिलाड़ी की चक्रवात में बची जान, अब अमेरिका में कर दिया ये कारनामा

अमेरिका में चल रही एक टी20 लीग में एक अनुभवी बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि सभी हैरान हो गए हैं.

MLC T20 League : अमेरिका में हो रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) ने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है और सभी का ध्यान इस लीग की ओर खींच लियाहै. एक अनुभवी बल्लेबाज ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाज भी हैरान रह गए. ये वही खिलाड़ी है जिसने जिंदगी के असली तूफान का भी सामना किया है. जब एक बार चक्रवात के बीच जान बचाना मुश्किल हो गया था, तब भी उसने हार नहीं मानी थी. अब मैदान पर उसकी वही जिद नजर आ रही है. इस बल्लेबाज की ताकत और अनुभव ने उसके खेल को नई ऊंचाई दी है.

काइल मायर्स की विस्फोटक पारी 

जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं, वो वेस्टइंडीज का बल्लेबाज काइल मेयर्स हैं. सिएटल ओर्कास की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के काइल मायर्स ने मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के खिलाफ जबर्दस्त बल्लेबाजी की है. उन्होंने केवल 46 गेंदों में 191.30 के स्ट्राइक रेट से 88 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस पारी में 10 छक्के और 3 चौके शामिल थे. यह उनका अबतक का MLC 2025 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

सिएटल ओर्कास की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन 14 ओवर तक टीम के तीन विकेट गिर चुके थे और उनका बल्लेबाजी क्रम पवेलियन वापस जा चुका था. उस समय सिएटल का स्कोर था 107 रन. इसके बाद मायर्स ने क्लासन और हेटमायर के साथ मिलकर बचे हुए 6 ओवरों में स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया था.
मायर्स अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों  में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने अब तक तीन मुकाबलों में 115 रन बना लिए हैं.

उनके अलावा कप्तान हेनरिक क्लासन ने भी 11 गेंदों पर 27 रन बनाए जिसमें 3 छक्के शामिल थे. वहीं शिमरोन हेटमायर ने 9 गेंदों में 21 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 छक्के लगाए.इन छोटी लेकिन तूफानी पारियों ने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था.

17 टीमों के लिए खेल चुके हैं काइल मायर्स, चक्रवात में बचाई थी जान

काइल मायर्स का क्रिकेट करियर बेहद रंगीन और चुनौतीपूर्ण रहा है. वे अब तक 17 अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं. इनमें वेस्टइंडीज, लखनऊ सुपर जायंट्स, अबुधाबी नाइट राइडर्स, बारबाडोस, बी-लव कैंडी, बारबाडोस रॉयल्स, डरबन सुपर जायंट्स, फॉर्च्यून बारीशल, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कैंडी फाल्कंस, सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सेंट लूसिया जूक्स, सरे जगुआर, टीम अबुधाबी, सिएटल ओर्कास, वेस्टइंडीज अंडर-15 और अंडर-19 की टीमें शामिल हैं.जिससे समझ आता है कि उनके पास क्रिेकेट का कितना अनुभव है.

लेकिन मैदान के बाहर भी मायर्स ने जज्बे की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी को प्रेरित करती है. कुछ समय पहले वे एक ट्रेनिंग कैंप के लिए डोमिनिका गए थे, जहां वे 'मारिया चक्रवात' में फंस गए थे. इस दौरान उनके अपार्टमेंट की छत तेज़ हवा में उड़ गई थी और वे कई दिनों तक पानी और खाने के लिए तरसते रहे थे. हालात इतने खराब थे कि उन्हें पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget