एक्सप्लोरर

MLC: सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क को 17 रनों से दी शिकस्त, डेवोन कॉन्वे खेली ताबड़तोड़ पारी

Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने शानदार जीत अपने नाम की.

Texas Super Kings vs MI New York Match Highlights: मेजर लीग क्रिकेट का 7वां मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया, जिसमे टेक्सास सुपर किंग्स ने 17 रनों से जीत अपने नाम की. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बोर्ड पर लगाए. रनों का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी. सुपर किंग्स की ओर से डेवोन कॉन्वे ने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रनों पारी खेली. 

अच्छी नहीं हुई एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत 

रनों का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर पहला विकेट गंवा दिया. ओपनर मोनांक पटेल बिना खाता खोले ही रस्टी थेरॉन का शिकार बने. इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने आए स्टीवन टेलर भी टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल सके और 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर 21 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल सकी. पूरन ने 15 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए और 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए. फिर अगले ही ओवर में एमआई न्यूयॉर्क एक और झटका लगा. ओपनर शायन जहांगीर की पारी 41 रनों पर थमी. उन्होंने इस पारी के दौरान 5 चौके लगाए. शायन जहांगीर को मोहम्मद मोहसिन ने चलता किया. 

इसके बाद अगली ही गेंद पर नंबर छह पर बैटिंग करने आए टीम के स्टार बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड गोल्डन डक का शिकार हुए. इस तरह 90 रनों के स्कोर पर एमआई न्यूयॉर्क की आधी टीम पवेलियन लौट गई. फिर 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर नंबर सात के बल्लेबाज़ हम्माद आज़म (13) का विकेट गिरा और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे टिम डेविड 19 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रनों की पारी खेल आउट हुए. इसके बाद अगली गेंद बल्लेबाज़ी करने आए कगीसो राबाड (0) ने पवेलियन की राह देखी. 

ऐसी रह टेक्सास सुपर किंग्स की गेंदबाज़ी

टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से शानदार गेंदबाज़ी का मुज़ाहिरा पेश किया गया है. मोहम्मद मोहसिन और डैनियल सैम्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. मोहसिन ने 4 ओवर में 36 रन खर्चे और सैम्स ने 4 ओवर में सिर्फ 4 रन दिए. इसके अलावा रस्टी थेरॉन, जिया-उल-हक और ड्वेन ब्रावो के हाथ 1-1 सफलता लगी.  

 

ये भी पढ़ें...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पर संकट के बादल, बजट बढ़ने से विक्टोरिया ने किया मेजबानी से इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget