एक्सप्लोरर

RPSvsMI: 'सबसे महंगे' बेन स्टोक्स ने पुणे को दिलाई सबसे 'बड़ी' टीम के खिलाफ जीत

RPSvsMI: 'सबसे महंगे' बेन स्टोक्स ने पुणे को दिलाई सबसे 'बड़ी' टीम के खिलाफ जीत

नई दिल्ली/मुंबई: बेन स्टोक्स, जयदेव उनादकट और गेंदबाज़ों के कमाल से पुणे की टीम ने मुंबई की जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए 3 रनों से मैच अपने नाम किया. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में पुणे से मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम मेहमान टीम की मजबूत गेंदबाज़ी के आगे पस्त हो गई. कप्तान रोहित शर्मा की 58 रनों की जुझारू पारी भी टीम को जीत तक नहीं ले जा सकी. इसके साथ ही आईपीएल के 10 सालों के इतिहास में लगातार 7 जीत दर्ज करने से भी मुंबई की टीम चूक गई. मुंबई के नाम लगातार 6 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है.


161 रनों के मामूली से दिख रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरूआत संभली हुई रही पार्थिव पटेल और जोस बटलर ने मिलकर 35 रन जोड़े जिसके बाद स्टोक्स ने आकर बटलर(17 रन) का बड़ा और अहम विकेट झटककर मुंबई को पहला झटका दिया. इसके बाद मैदान पर उतरे मुंबई के इनफॉर्म बल्लेबाज़ नितिश राणा को पुणे के गेंदबाज़ों ने परेशान किया और वो 9 गेंदों का सामना कर महज़ 3 रन बनाकर क्रिस्चियन की गेंद पर आउट हो गए.


राणा के विकेट के बाद मैदान पर उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए अर्धशतक जमाया लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों का सिलसिला जारी रहा. पार्थिव पटेल के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा जब पार्थिव(33 रन), वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद पहले कर्ण शर्मा(11 रन), फिर टीम के मिडिल ऑर्डर की जान कीरोन पोलार्ड(9 रन) भी सस्ते में आउट होकर वापस लौट गए. 


इसके बाद अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या(13 रन) ने कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन अंतिम ओवरों में बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट की लाजवाब गेंदबाज़ी ने मुंबई के बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को रन बनाने से रोके रखा और अपनी टीम को ज़रूरी जीत दिलाई.


रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके भी लगाए. 


पुणे के लिए आईपीएल सीज़न 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में महज़ 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं उनादकट ने भी 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा इमरान ताहिर, क्रिश्चियन और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. 


इससे पहले अजिंक्ये रहाणे और राहुल त्रिपाठी से मिली शानदार शुरूआत का फायदा उठाने में नाकामयाब रहते हुए पुणे की टीम ने मुंबई के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था. मुंबई ने टॉस जीतकर पुणे को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया लेकिन मुंबई का ये फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ जब अजिंक्ये रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने टीम को 76 रनों की मजबूत शुरूआत दे डाली.


इस मजबूत शुरूआत के बाद मुंबई के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे कर्ण शर्मा ने अजिंक्ये रहाणे (38 रन) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. रहाणे के विकेट के बाद अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे राहुल त्रिपाठी (45 रन), कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को शुरूआत मिली लेकिन वो अपनी पारी का फायदा नहीं उठा पाए और पुणे की टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही जिसका असर अंत में उनके स्कोर पर भी दिखा.


कप्तान स्टीव स्मिथ (17 रन) को बोल्ड कर हरभजन सिंह ने अपने टी-20 करियर का 200वां विकेट भी हासिल किया. स्मिथ के विकेट के बाद धोनी और स्टोक्स के बीच साझेदारी हुई लेकिन मिचेल जॉनसन की गेंद पर स्टोक्स बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए. इसके बाद टीम का जिम्मा एमएस धोनी और मनोज तिवारी पर था. लेकिन पिछले मैच में आतिशी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत देने वाले माही (7 रन) एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की में बुमराह का शिकार बन गए. 


इसके बाद अंत में मनोज तिवारी की 13 गेंदों पर 22 रनों की पारी की मदद से पुणे ने 160 रन बनाए. 


इस मुकाबले में हार के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल में लगातार 7 जीत का रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गई. इस सीज़न में मुंबई की टीम ने लगातार 6 जीत दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget