एक्सप्लोरर

INDW vs PAKW: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने बना ली है रणनीति, मिताली ने हरमनप्रीत की तारीफ में कही यह बात

महिला क्रिकेट विश्वकप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. इससे पहले कप्तान मिताली राज ने हरमनप्रीत कौर और झूलन गोस्वामी को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को कहा कि स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर का अनुभव मध्यक्रम के लिए काफी अहम है और विश्व कप से पहले उन्हें रन जुटाते हुए देखना अच्छा है. पिछले कुछ समय से हरमनप्रीत ज्यादा रन नहीं बना पा रही थीं, लेकिन उन्होंने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 रन की पारी खेली और फिर इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में से एक में 104 रन की पारी खेलकर विश्व कप से पहले फॉर्म में वापसी की.

मिताली ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के शुरूआती मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है. वह (हरमनप्रीत) टीम की अहम सदस्यों में से एक है और उनका अनुभव मध्यक्रम में काफी मायने रखता है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ भी खेलती है क्योंकि वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजी के लिये आती है और उसका खेल जिस तरह का है, उसके लिये फॉर्म में वापसी करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम शीर्ष क्रम में काफी रन जुटाने की कोशिश करेंगे. इसलिये टूर्नामेंट से पहले उसका रन जोड़ते हुए देखना अच्छा है. ’’

मिताली ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान की टीम काफी अच्छी है और टीम उन्हें हल्के में नहीं लेगी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम भी बहुत अच्छी है और मुझे पूरा भरोसा है कि उन्होंने भी टूर्नामेंट के लिये काफी कड़ी तैयारी की है और हमने भी. यहां जितनी भी टीमें हैं, हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते. इसलिये हमें काफी ऊर्जा से भरकर और काफी आत्मविश्वास से प्रत्येक मैच खेलेंगे. ’’

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का अनुभव भी टीम के लिये विश्व कप के दौरान मददगार होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों (मैं और झूलन) काफी समय से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे हैं. हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का लुत्फ उठाते हैं और हमने टीम को काफी जीत दर्ज करते और हारते देखा है. मुझे लगता है कि इस विश्व कप में खेलते हुए झूलन का टीम में होना शानदार है. पिछले कुछ वर्षों में वह भारत की मुख्य गेंदबाज बन गयी है और जब भी मैंने उसे गेंद थमाई है, उसने हर बार शानदार प्रदर्शन किया है. उसका अनुभव टीम के लिये और युवा तेज गेंदबाजों के लिये हमेशा मददगार होगा.’’

यह भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Day: मोहाली टेस्ट टीम इंडिया का दबदबा कायम, श्रीलंका ने पहली पारी में गंवाए 4 विकेट

IND vs SL: 'सर जडेजा' के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget