एक्सप्लोरर

Johnson vs Warner: 'वॉर्नर ने बेहूदा मैसेज किया था', मिचेल जॉनसन ने बताया कि कब, क्यों और कैसे शुरू हुई लड़ाई

Johnson and Warner Controversy: मिचेल जॉनसन ने नया खुलासा करके बताया है कि डेविड वॉर्नर ने उन्हें एक बेहद बुरा मैसेज किया था, जिसके बाद से उन दोनों के बीच में रिश्ते बिगड़ गए थे.

Australian Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दो बड़े खिलाड़ी मिचेल जॉनसन और डेविड वॉर्नर के बीच एक विवाद शुरू हो गया है. मिचेल जॉनसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, और डेविड वॉर्नर संन्यास लेने वाले हैं. वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेलने जा रहे हैं, और इसी बात पर मिचेल जॉनसन ने विवाद की शुरुआत की थी, लेकिन अब उन्होंने कुछ पुराने बातों के खुलासे किए हैं.

कब शुरू हुई जॉनसन और वॉर्नर की लड़ाई?

मिचेल जॉनसन ने दो दिन पहले अपने एक कॉलम के जरिए डेविड वॉर्नर पर जमकर हमला बोला था कि और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से सवाल किया था कि टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष करने वाले ओपनर बल्लेबाज, और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कैंडल करने वाले खिलाड़ी को हीरो जैसी विदाई क्यों दी जा रही है? जॉनसन के इस बात से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में एक नया विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने मिचेल जॉनसन की आलोचना की, जिसके बाद जॉनसन ने कुछ नए खुलासे किए हैं.

जॉनसन ने बताया कि, "मैं अगर अपने कॉलम में कोई आर्टिकल लिखता हूं, तो हमेशा कोशिश करता हूं कि बाद में इसका बचाव करने के लिए तैयार रहूं. मेरे लिए यह आर्टिकल लिखना काफी मुश्किल था, और मुझे यह भी पता था कि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होगा, लेकिन यह मेरी एक राय थी, सिर्फ एक राय. लोगों को यह आर्टिकल पसंद आया है, और उन्हें लगता है कि इसका एक निजी पक्ष भी होगा, जो कि सच में है भी."

वॉर्नर ने किया था एक बुरा मैसेज

इसके आगे जॉनसन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, "कुछ वक्त पहले डेव (डेविड वॉर्नर) ने मुझे एक मैसेज किया था, जो कि काफी निजी, बुरा और निराशाजनत था. उनका वह मैसेज इतना बुरा था कि मैं बता तक नहीं सकता, लेकिन इस बारे में मैंने वॉर्नर को कॉल करके बात करने की कोशिश की थी. इस मैसेज से पहले तक हमारे रिश्ते ज्यादा बुरे नहीं थे, जितने कि उस मैसेज के बाद से हो गए हैं. उसी मैसेज ने मुझे यह आर्टिकल लिखने के लिए प्रेरित किया. उस मैसेज में वॉर्नर ने मुझे जो कुछ भी कहा था, मैं वो किसी से नहीं कहूंगा, लेकिन अब वॉर्नर पर है कि वो मुझसे इस मामले के बारे में बात करते हैं या नहीं. अगर वो मुझसे बात करेंगे, तो मैं तैयार हूं."

यह भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल ने मिचेल जॉनसन को दिया करारा जवाब, कहा- डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन हैं, और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget