एक्सप्लोरर

शाहिद अफरीदी के घर डिनर पर पहुंचे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज माइकल होल्डिंग

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रहे माइकल होल्डिंग को अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज रहे माइकल होल्डिंग को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया. अफरीदी ने रविवार रात को ट्विटर पर होल्डिंग के साथ मेजबानी की फोटो साझा की जिसमें पाकिस्तान के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सइद अनवर भी दिखाई दे रहे हैं.

अफरीदी ने ट्वीट किया, "अपने घर पर होल्डिंग को रात के खाने पर आमंत्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है. डॉ काशिफ आपका माइकल को कराची लाने के लिए शुक्रिया. सइद अनवर का भी साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया. इन महान खिलाड़ियों का यहां आना अच्छा लगा."

 

होल्डिंग इस समय निजी कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर हैं. पाकिस्तान इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी कर रहा है.

उन्होंने पाकिस्तान के अखबर द डॉन से कहा था, "अगर मुझे सुरक्षा का खतरा होता तो मैं पाकिस्तान नहीं आता. मुझे यहां कोई समस्या नहीं है. यह अच्छी बात है कि श्रीलंका और पाकिस्तान यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं."

लंबे अरसे बाद पाकिस्तान में कोई अंतर्राष्ट्रीय टीम खेलने आई है. 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमल के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. पाकिस्तान की कोशिश है कि वह अपने यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली कराए और सभी देशों के साथ अपने घर में खेले.

होल्डिंग दो अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे मैच में शिरकत कर सकते हैं. श्रीलंका और पाकिस्तान कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं जबकि लाहौर में दोनों देश तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
LIVE: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget